न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट : शिरडी के साईं मंदिर ट्रस्ट ने CM फंड में दिए 51 करोड़

शिरडी के साईं संस्थान ट्रस्ट ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में 51 करोड़ रुपये की मदद दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 27 Mar 2020 7:09:33

कोरोना संकट : शिरडी के साईं मंदिर ट्रस्ट ने CM फंड में दिए 51 करोड़

कोरोना वायरस (Coronavirus) की महामारी की वजह से भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट के बीच समाज के अलग-अलग तबके के लोग मदद के लिए सामने आ रहे है। ऐसे में शिरडी के साईं संस्थान ट्रस्ट ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में 51 करोड़ रुपये की मदद दी है।

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में ही देखने को मिला है। महाराष्ट्र में अबतक कोरोना वायरस के 135 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। जबकि राज्य में अबतक 4 लोग इसकी वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

देश ने कोरोना वायरस जैसी महामारी का संकट कभी नहीं देखा। इसे रोकने के मकसद से लॉकडाउन हुआ तो सबसे ज्यादा चोट गरीब तबके को पहुंची, जो रोजाना कमाई करके अपना घर चलाते थे। ऐसे में अब जो सक्षम हैं, वो मदद के लिए आगे आई हैं।

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पीएम और सीएम रिलीफ फंड में 25-25 लाख रुपये दिए हैं, महेंद्र सिंह धोनी ने भी पुणे में 100 से अधिक बच्चों की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) ने 50 लाख रुपये के चावल गरीबों में बांटने का ऐलान किया था। युसूफ और इरफान पठान ने बड़ौदा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को 4000 फेसमास्क दिये हैं जबकि महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने पुणे में एक चैरिटी के जरिये 1 लाख रुपये दिये हैं। पहलवान बजरंग पूनिया और फर्राटा धाविका हिमा दास ने अपना वेतन देने का ऐलान किया है।

इनके अलावा भी देश के कई उद्योगपतियों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। वेदांता के अनिल अग्रवाल ने सौ करोड़ देने की बात कही तो मुकेश अंबानी के रिलायंस फाउंडेशन की ओर से मास्क का प्रोडक्शन बढ़ाने, 1 लाख से अधिक लोगों को खाना खिलाने की बात कही गई।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका