Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चेतावनी / सर्दियों में आ सकती है कोरोना वायरस की दूसरी लहर, बचने लिए करे ये उपाय

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी थम सी गई है। नए मामलों और मौतों में कमी आई है। लेकिन, नीति आयोग ने चेतावनी देते हुए कहा कि सर्दियों में कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 21 Oct 2020 12:55:26

चेतावनी / सर्दियों में आ सकती है कोरोना वायरस की दूसरी लहर, बचने लिए करे ये उपाय

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी थम सी गई है। नए मामलों और मौतों में कमी आई है। लेकिन, नीति आयोग ने चेतावनी देते हुए कहा कि सर्दियों में कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है। कोरोना से निपटने के लिए बने पैनल के प्रमुख वीके पॉल के मुताबिक, कोरोना वायरस की वैक्सीन आने के बाद उसे लोगों तक पहुंचाने के लिए पर्याप्त संसाधन हैं। नीति आयोग ने कहा- पांच राज्य केरल, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और कुछ केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के मामले अभी भी बढ़ रहे हैं। हम अभी भी बेहतर हालात में हैं। लेकिन, लंबा रास्ता तय करना है, क्योंकि सर्दियों में 90% लोग कोरोना की चपेट में आसानी से आ सकते हैं। सर्दी की शुरुआत होते ही यूरोप के देशों में वायरस के मामले बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। हम इससे इनकार नहीं कर सकते कि सर्दियों में हमें भी इस स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
कोरोना कंट्रोल पैनल के प्रमुख पॉल ने कहा कि सर्दी के साथ फेस्टिव सीजन भी आ रहे हैं, इस दौरान हमें सावधान रहना होगा। सर्दी के मौसम और त्योहारों के कारण उत्तर भारत में प्रदूषण भी खूब बढ़ेगा। हमें उस लिहाज से भी चौकन्ना रहने की जरूरत है। आने वाले महीने चुनौतियों से भरे हैं, अगर हम सावधानी नहीं बरतेंगे तो मामले बढ़ सकते हैं।

नीति आयोग ने कहा कि इससे बचना हमारे हाथ में है। भारत में दूसरी लहर आएगी या नहीं, यह भी हमारे ऊपर निर्भर करता है। सर्दियों में कोरोना वायरस से कैसे बचें

सर्दियों में कोरोनावायरस से बचने के लिए कोई अलग गाइडलाइन अभी तक तो नहीं जारी की गई है। इसलिए, आयुष मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को ही हमें नियमित फॉलो करना होगा। आयुष मंत्रालय की गाइडलाइन के मुताबिक, कोरोना से बचाव के लिए गर्म पानी पीना जरूरी है। सर्दियों में गर्म पानी के नियम को और गंभीरता से फॉलो करना होगा। योग और प्राणायाम पर मंत्रालय ने साफ कहा है कि यह हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है, जो कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है।

इसके अलावा दिन में 1 या 2 बार हर्बल चाय पीने, तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सूखी अदरक और किशमिश का काढ़ा लेने पर भी आयुष मंत्रालय शुरू से ही जोर दे रहा है, जो हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया

बता दे, मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ये भूलना नहीं है कि लॉकडाउन भले चला गया हो, वायरस नहीं गया है। बीते 7-8 महीनों में, प्रत्येक भारतीय के प्रयास से, भारत आज जिस संभली हुई स्थिति में हैं, हमें उसे बिगड़ने नहीं देना है और अधिक सुधार करना है। आज देश में रिकवरी रेट अच्छी है। दुनिया के साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों का जीवन बचाने में सफल हो रहा है। कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में टेस्ट की बढ़ती संख्या हमारी एक बड़ी ताकत रही है। सेवा परमो धर्म: के मंत्र पर चलते हुए हमारे डॉक्टर्स, नर्स इतनी बड़ी आबादी की निस्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इन सभी प्रयासों के बीच, ये समय लापरवाह होने का नहीं है। ये समय ये मान लेने का नहीं है कि कोरोना चला गया, या फिर अब कोरोना से कोई खतरा नहीं है।

पीएम मोदी ने ने कहा- आज देश में फैटेलिटी रेट कम है, रिकवरी रेट ज्यादा है। अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में 10 लाख लोगों में संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार के पास है। भारत में 10 लाख लोगों में मृत्यु दर 83 है। अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन जैसे देशों में ये आँकड़ा 600 के पार है। साधन-संपन्न देशों की तुलना में भारत अपने ज्यादा से ज्यादा नागरिकों की जान बचाने में सफल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कई लोगों ने अब सावधानी बरतना बंद कर दिया है। ये ठीक नहीं है। अगर आप लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं, तो आप अपने आप को, अपने परिवार को, अपने परिवार के बच्चों को, बुजुर्गों को उतने ही बड़े संकट में डाल रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा गलती और बीमारी को कभी छोटा नहीं समझना चाहिए। एक कठिन समय से निकलकर हम आगे बढ़ रहे हैं। थोड़ी सी लापरवाही हमारी खुशियों को रोक सकती है। दो गज की दूरी, समय समय से साबुन से हाथ धुलना और मास्‍क लगाना इसका ध्‍यान रखिए। आपको मैं सुरक्षित देखना चाहता हूं। त्‍योहार आपके जीवन में उत्‍साह और उमंग भरे ये आशा करता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका