न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस : साध्वी प्राची बोलीं- अगर मंदिर बंद किए है तो मस्जिद और 5 वक्त की नमाज पर भी लगे रोक

साध्वी ने कहा कि कोरोना के डर से अगर मंदिर बंद हो सकते हैं तो मस्जिदों को भी बंद कर देना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 17 Mar 2020 9:01:11

कोरोना वायरस : साध्वी प्राची बोलीं- अगर मंदिर बंद किए है तो मस्जिद और 5 वक्त की नमाज पर भी लगे रोक

विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयां दिया है। इस बार उन्होंने कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर आपत्तिजनक बात कही है। साध्वी ने कहा कि कोरोना के डर से अगर मंदिर बंद हो सकते हैं तो मस्जिदों को भी बंद कर देना चाहिए। इतना ही साध्वी ने यह भी कहा कि देश में कोरोना वायरस के फैलने के पीछे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जिम्मेदार है।

बरेली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बात सच है कि कोरोना के डर से वैष्णो देवी और सिद्धिविनायक मंदिर बंद हो गए हैं। इसके अलावा और भी मंदिर बंद हैं, क्योंकि हिंदुस्तान का हिंदू बहुत सेंसेटिव है। मैं सरकार से निवेदन करना चाहूंगी कि अगर देश में मंदिर बंद हो सकते हैं तो धर्म और जाति से ऊपर उठकर सरकार को जामा मस्जिद और अन्य मस्जिदों और मदरसों को बंद करना चाहिए। पांच वक्त की नमाज भी बंद होनी चाहिए, क्योंकि कोरोना वहां भी जाएगा। मंदिर में जाएगा तो मस्जिद में भी जाएगा। इसलिए पांच वक्त की नमाज बंद होनी चाहिए। साध्वी प्राची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खासतौर पर अपील किया कि वह यूपी में मस्जिदों को तुरंत बंद करवाएं, क्योंकि कोरोना मस्जिदों तक पहुंच रहा है।

'राहुल इटली से लाए कोरोना'

साध्वी प्राची यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा देश में कोरोना वायरस केवल पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की वजह से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि इटली से लौटे राहुल गांधी ने देश में कोरोना फैलाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोरोना पर बोलने का अधिकार नहीं है। उन्हें खिलौनों पर बोलना चाहिए।

बता दे, भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 123 पहुंच गई है। इनमें से 13 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंच गए है। महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा 39 केस सामने आए हैं, इनमें एक चौंकाने वाला मामला सोमवार को आया है। तीन साल की एक बच्ची का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया है। बच्ची के माता-पिता भी कोरोना संक्रमित हैं। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार फैल रहा है, जिसे रोकने के लिए एहतियात के तौर पर उठाए गए कदम के तहत लोगों को बड़ी संख्या में किसी भी स्थान पर एकत्रित होने से बचने की हिदायत दी गई है। दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि ईरान से 53 और भारतीयों का चौथा जत्था स्वदेश पहुंच चुका है। सभी को क्वारंटाइन के लिए प्रोटोकॉल के तहत जैसलमेर में विशेष निगरानी में रखा गया है। इनके संपर्क में आने वाले 5,200 से अधिक लोगों की पहचान की गई है, जिन्हें निगरानी में रखा गया है। अभी तक कोरोना से संक्रमित 13 मरीज ठीक हो चुके हैं, वहीं इससे दो की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर