न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना को लेकर दिल्ली से आई अच्छी खबर, 75% के करीब पहुंची रिकवरी रेट

देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है वहीं, दूसरी तरफ एक अच्छी खबर भी आ रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jul 2020 8:37:45

कोरोना को लेकर दिल्ली से आई अच्छी खबर,  75% के करीब पहुंची रिकवरी रेट

देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है वहीं, दूसरी तरफ एक अच्छी खबर भी आ रही है। यहां रिकवरी रेट में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 1 जुलाई को रिकवरी रेट 66.80% थी जो 8 जुलाई तक बढ़कर 74.57% तक पहुंच गई है। यानी दिल्ली में कोरोना के हर चार में से तीन मरीज ठीक हो रहे हैं।

जुलाई के महीने में रिकवरी रेट ऐसा रहा-

1 जुलाई- 1644 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट- 66.80 %

2 जुलाई- 3015 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट- 68.35 %

3 जुलाई- 2617 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट- 69.30 %

4 जुलाई- 2632 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट- 70.22 %

5 जुलाई- 3083 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट- 71.73 %

6 जुलाई- 749 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट- 71.49 %

7 जुलाई- 2129 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट- 72.17 %

8 जुलाई- 3982 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट- 74.57 %

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 8 जुलाई को दिल्ली में कोरोना के 3 हजार 982 मरीज ठीक हुए है। इन आंकड़ों को जोड़ने के बाद दिल्ली में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 78 हजार 199 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना से 48 लोगों की मौत हुई है और इस बढ़ोतरी ने दिल्ली में कोरोना से मौत के आंकड़े को 3 हजार 213 पर पहुंचा दिया है।

दिल्ली में कोरोना वायरस से 1,04,864 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली सरकार द्वारा 8 जुलाई को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2 हजार 33 नए मामले दर्ज हुए हैं। दिल्ली में कोरोना के एक्टिव मरीजों की कुल संख्या 23 हजार 452 है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इन एक्टिव मरीजों में से 14 हजार 661 मरीज, होम आइसोलेशन में हैं।

आपको बता दें कि जून की तुलना में जुलाई महीने में लगातार कम मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही, दिल्ली में पिछले कुछ दिनों की बजाय, 8 जुलाई को कोरोना टेस्ट के आंकड़ों में बढ़ोतरी नजर आई। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 22 हजार 28 टेस्ट हुए हैं। इनमें से 9 हजार 461 आरटीपीसीआर टेस्ट और 12 हजार 567 रैपिड एंटीजन टेस्ट किये गए। दिल्ली में अब तक कुल 7,01,859 सैम्पल टेस्ट किए जा चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत