न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल : कैदी ने सैनिटाइजर को शराब समझकर पिया, जेल में हुई मौत

केरल के एक जेल में कोरोना वायरस के बचाव के लिए बनाए जा रहे सैनिटाइजर को एक कैदी ने शराब समझ कर पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Mar 2020 2:15:39

केरल : कैदी ने सैनिटाइजर को शराब समझकर पिया, जेल में हुई मौत

केरल के एक जेल में कोरोना वायरस के बचाव के लिए बनाए जा रहे सैनिटाइजर को एक कैदी ने शराब समझ कर पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। जेल अधिकारियों ने बताया सैनिटाइजर पीने के बाद कैदी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक 18 फरवरी को रिमांड पर लाए गए कैदी रामनकुट्टी ने जेल के अंदर सैनिटाइजर पी लिया था जिसके बाद वो परिसर में ही गिर पड़ा। जेलकर्मियों ने मंगलवार को उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

इस घटना को लेकर वरिष्ठ जेल अधिकारी ने कहा कि हमें आशंका है कि कैदी ने राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार जेल परिसर में बन रहे सैनिटाइजर की एक बोतल पी ली। उन्होंने बताया कि सरकार के आदेश पर लोगों के लिए जेल में ही सैनिटाइजर बनाने का काम चल रहा था।

जेल अधिकारी ने बताया कि आइसोप्रोपिल अल्कोहल (रबिंग अल्कोहल) का उपयोग हाथ के सैनिटाइटर की प्रमुख सामग्री के रूप में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन कैदी ने उसे नशे के रूप में इस्तेमाल कर लिया।

बता दें कि कोरोना वायरस भारत में तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब तक 900 लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए है वहीं 20 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और केरल से सामने आ रहे है। केरल में 163 लोग इस वायरस से संक्रमित है। केरल में कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बता दें, केरल में कोरोना की वजह से अब तक एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई थी। केरल के कोच्चि मेडिकल कॉलेज में एक 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृत शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उन्हें कोच्चि मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। हालांकि शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई। जिला मेडिकल अधिकारी ने खुद इस बात की पुष्टि की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका