न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस का खौफ, बिहार के पांच जिलों में धारा 144 लागू

बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर सावधानी बरतते हुए लगातार घोषणाएं और निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 15 Mar 2020 3:37:27

कोरोना वायरस का खौफ, बिहार के पांच जिलों में धारा 144 लागू

बिहार (Bihar) में कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर सावधानी बरतते हुए लगातार घोषणाएं और निर्देश जारी किए जा रहे हैं। अलर्ट के बीच बिहार के पांच जिलों में तत्काल प्रभाव से धारा 144 (Section 144) लागू कर दिया गया है। बिहार के सीवान, गोपालगंज, वैशाली, बक्सर और अरवल में 144 धारा लागू करने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही अब एक जगह पर चार से अधिक लोगों के रहने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इस आदेश को सख्ती से पालन कराने के लिए SDO को विशेष निगरानी बरतने का भी निर्देश दिया गया है।

कोरोना के कारण बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता की परीक्षाएं टाल दी हैं। मालूम हो कि 21 और 22 मार्च को सहायक अभियंता की परीक्षा प्रस्तावित थी, जिसे BPSC ने अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। वहीं, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय ने भी पीएचडी की परीक्षा को स्थगित करने के निर्णय लिया है। ये सभी परीक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी।

कोरोना को देखते हुए रियल एस्टेट रेगुलरटी अथॉरिटी (रेरा) ने अपनी सभी सुनवाइयों को 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया है। रेरा के अध्यक्ष अफजल अमानुल्‍लाह ने जानकारी देते हुए बताया कि सावधानी बरतते हुए यह निर्णय लिया गया है। रेरा से संबंधित कोई भी जानकारी फोन के द्वारा ली जा सकती है। मालूम हो कि इससे पहले बिहार सरकार ने समीक्षा करने के बाद सूबे के सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय समेत शिक्षण संस्थानों को भी 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इस दौरान प्रदेश में किसी तरह के कार्यक्रम पर भी रोक लगाई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ