न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिहार : कोरोना के एक मरीज ने 4 को किया संक्रमित, अस्पताल का वार्ड ब्वॉय और लैब टेक्निशियन शामिल

दोनों ने गैर जिम्मेदाराना व्यवहार निभाते हुए बहुत से लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। लैब टेक्निशियन विभिन्न स्थानों पर 50 लोगों के संपर्क में आया। इसके अलावा वार्ड व्बॉय ने पटना में एक शादी में शिरकत की जिसमें कम से कम 80 लोग शामिल हुए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 29 Mar 2020 8:58:30

बिहार : कोरोना के एक मरीज ने 4 को किया संक्रमित, अस्पताल का वार्ड ब्वॉय और लैब टेक्निशियन शामिल

बिहार में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत 21 मार्च को हो गई थी। लेकिन मौत से पहले उसने अपने परिवार के 2 सदस्यों को संक्रमित कर दिया था। इतना ही नहीं पटना में निजी तौर पर संचालित शरणम अस्पताल जहां उसका इलाज चल रहा था वहां भी दो कर्मचारियों को वायरस से संक्रमित कर दिया। इसमें एक वार्ड ब्वॉय था और दूसरा लैब टेक्निशियन। सबसे बुरी बात ये है कि दोनों ने गैर जिम्मेदाराना व्यवहार निभाते हुए बहुत से लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। लैब टेक्निशियन विभिन्न स्थानों पर 50 लोगों के संपर्क में आया। इसके अलावा वार्ड व्बॉय ने पटना में एक शादी में शिरकत की जिसमें कम से कम 80 लोग शामिल हुए थे। जिसके बाद अब तक 110 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जिसमें से 44 पटना और 66 मुंगेर से हैं। इसके अलावा अन्य लोगों की पहचान करने और उन पर नजर रखने की कोशिश की जा रही है जो संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं।

जिन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है, उनमें शरणम अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि यहां अभी कोई मामला सामने नहीं आया है। पहला मरीज कतर में कोरोना वायरस की चपेट में आया था। उसकी 21 मार्च को पटना के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में मौत हो गई।

पटना के सरकारी अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने स्वीकार किया कि यह मामला सामाजिक प्रसार का है और जिसने कई लोगों को डरा रखा है। जिस व्यक्ति की मौत हुई उसे सबसे पहले मुंगेर के एक निजी अस्पताल और बाद में पटना के शरणम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी तबियत बहुत ज्यादा खराब होने के बाद उसे 20 मार्च को पटना एम्स लाया गया था। वह किडनी की बिमारी से पीड़ित था इसलिए एम्स ने उसे डायलिसिस पर रखा। एम्स के डॉक्टरों ने पाया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। चूंकि वह विदेश यात्रा कर चुका था इसलिए उसके नमूनों को परीक्षण के लिए भेजा गया। जो पॉजिटिव निकले, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका