न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : दुनिया में 58 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत, अमेरिका में 24 घंटे में 1480 की गई जान

दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) कहर बरपा रहा है। कोरोना वायरस के अब तक 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके है वहीं 58 हजार से ज्यादा लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 04 Apr 2020 9:40:08

कोरोना : दुनिया में 58 हजार से ज्यादा लोगों की हुई मौत, अमेरिका में 24 घंटे में 1480 की गई जान

दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) कहर बरपा रहा है। कोरोना वायरस के अब तक 10 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके है वहीं 58 हजार से ज्यादा लोगों की कोविड-19 से मौत हो चुकी है। इटली में कोविड-19 से 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है तो वहीं अब अमेरिका में कोरोना से रिकॉर्डतोड़ मौतें हुई हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 1480 लोगों ने जान गंवाई है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मच गया है। महज 24 घंटे में 1480 लोगों की मौत हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अब तक 7000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 2,77,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है।

इटली में 14,000 से ज्यादा लोगों की गई जान

यूरोप में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों की बड़े पैमाने पर लगातार मौतें हो रही हैं। इटली में जहां 14,681 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, स्पेन में 11,198 लोगों की जान जा चुकी है। फ्रांस और ब्रिटेन में भी लोगों की बड़े पैमाने पर मौतें हुई हैं। फ्रांस में 6,486 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में चीन से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले


कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले में जर्मनी ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। अब तक जर्मनी में संक्रमण के मामले 91,959 हो गए है और 1,277 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है। वहीं, चीन में अब तक कुल 81,639 मामले सामने आए हैं। चीन में इस वायरस से 3,326 लोगों की मौत हो चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया में संक्रमितों का आंकड़ा 5,000 के पार

ऑस्ट्रेलिया में अब तक 5,500 से अधिक मामले सामने आए और 30 लोगों की मौत हो गई है।

ईरान में संक्रमितों का आंकड़ा 53,000 के पार

ईरान में अब तक 53,000 से अधिक मामले सामने आए और 3,294 लोगों की मौत हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका