न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में बिगड़े हालात, शुरू हुआ कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड : IMA

समाचार एजेंसी एएनआई ने डॉ मोंगा के हवाले से कहा कि भारत में हर दिन 30 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। यह वास्तव में देश के लिए बहुत खराब स्थिति है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 9:13:32

भारत में बिगड़े हालात, शुरू हुआ कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड : IMA

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 37,407 मरीज सामने आए, वहीं, 543 लोगों की मौत भी हुई है। अब तक भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 10 लाख 77 हजार 864 हो चुकी है। भारत में कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार अब तेज हो गई है। देश में रोजाना 34 हजार से ज्यादा कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। रोजाना बढ़ते मरीजों को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का कहना है कि भारत में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू हो गया है और हालात खराब हो गए हैं। कोरोना अब ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है। यह बुरा संकेत है। यह कम्युनिटी स्प्रेड दिख रहा है।

आईएमए हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन डॉ वी के मोंगा का कहना है कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जो बेहद खतरनाक स्थिति है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने डॉ मोंगा के हवाले से कहा कि भारत में हर दिन 30 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। यह वास्तव में देश के लिए बहुत खराब स्थिति है।

क्या कहा डॉ मोंगा ने?

डॉ मोंगा का यह बयान बेहद अहम है, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार कह रहा है कि अब तक भारत में कोरोना वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू नहीं हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के इस दावे को कई हेल्थ एक्सपर्ट चैलेंज भी कर चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना वायरस के मरीजों के मामले में भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। अमेरिका और ब्राजील के बाद कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज भारत में हैं। डॉ मोंगा ने कहा कि अब कोरोना वायरस गांवों और कस्बों में फैल रहा है, जिसके चलते हालात को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तो हमने इसको कंट्रोल कर लिया, लेकिन महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, गोवा और मध्य प्रदेश के दूरवर्ती इलाकों का क्या होगा? डॉ मोंगा ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस ऐसी बीमारी है, जो काफी तेजी से फैल रही है। इससे निपटने के लिए राज्य सरकारों को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए और केंद्र सरकार से मदद लेनी चाहिए।

भारत में हो रही कम मौतों पर अमेरिकी अखबार ने जताई हैरानी

कोरोना से भारत में अब तक 26 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। मौत के मामले में भारत फिलहाल दुनिया में सातवें नबर पर है। लिहाजा अमेरिकी अखबार वॉशिंगटन पोस्ट ने भारत में कोरोना से हो रही मौत के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं। अखबार ने इन आंकड़ों को 'रहस्य' करार दिया है। अखबार ने भारत में मौत के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए लिखा है कि जब अमेरिका और ब्राज़ील में मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंची थी, तो काफी बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई, लेकिन भारत में तो 10 लाख के पड़ाव पर अमेरिका और ब्राजील के मुकाबले आधे से कम लोगों की जान गई है। अखबार ने आगे लिखा है, 'अमेरिका और ब्राजील से तुलना करें तो भारत में मृत्यु दर काफी कम है। अखबार के मुताबिक भारत सरकार ये दावा कर रही है कि उनके यहां रिकवरी रेट और मौत की दर काफी कम है, लेकिन सच्चाई ये है कि भारत के ग्रामीण इलाकों में बिना किसी मेडिकल सुविधा के भारी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है। अखबार ने लिखा, 'ऐसे लोगों का न तो कोरोना टेस्ट हो रहा है और न ही उनका इलाज। पहले से ही ये संकेत मिल रहे हैं कि भारत में कोरोना से हो रही मौत की रिपोर्टिंग गलत तरीके से की जा रही है। इतना ही नहीं भारत में आबादी के मुकाबले टेस्ट भी काफी कम हो रहे हैं।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत