उत्तर प्रदेश के 52 जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या 1192 हो गई है, इसमें जमाती और उनके संपर्क में आए 820 लोग शामिल हैं। एक्टिव केस में 1034 संख्या हो गई हैं। 140 संक्रमित मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है और 18 मरीजों की मौत हो गई है। सोमवार शाम तक 86 नए मरीज प्रदेश में अलग-अलग जिलों में मिले थे। इनमें मुरादाबाद में 15, नोएडा में 3, आगरा में 12 और मेरठ में 7 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। झांसी में लॉकडाउन में शराब दुकानें बंद होने से कच्ची शराब बेचे जाने का कारोबार पकड़ा गया। पुलिस ने छापेमारी में 1600 लीटर अवैध शराब जब्त की है।
वहीं, बरेली के नारी निकेतन होस्टल में लॉकडाउन के कारण परेशान एक महिला ने मंगलवार सुबह एक अजीबोगरीब कदम उठा लिया। सुबह नाश्ते के लिए लाइन में लगते वक्त वह होस्टल परिसर से सटे सीआई पार्क की ओर झुके पेड़ पर चढ़कर बैठ गई। उसे ऐसा करते देख वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी। सूचना मिलते ही बारादरी व प्रेमनगर थानों की पुलिस और दमकल की टीम मौके पर आ गई। बड़ी मुश्किल से दो घंटे बाद करीब साढ़े दस बजे फायर ब्रिगेड के एक सिपाही ने पेड़ पर चढ़कर उसे समझाकर उतारा।
महिला का आरोप था कि वह काफी परेशान है, उसे यहां नाश्ता-खाना भी ढंग से नहीं मिलता है। वहीं नारी निकेतन की अधीक्षिका छाया ने उसके आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि महिला अपने घर जाना चाहती है, इसलिए ऐसा कहा रही है। वह लोग उसे घर भेजने के लिए प्रयास भी कर रहे हैं।
आपको बता दे, यूपी में सबसे ज्यदा 242 संक्रमित आगरा में हैं। इसके अलावा लखनऊ में 169, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 100, मेरठ में 78, सहारनपुर में 72, कानपुर नगर में 60, फिरोजाबाद, मुरादाबाद में 58, गाजियाबाद में 46, शामली, बिजनौर में 26, बस्ती में 19, बुलन्दशहर में 18, हापुड़, सीतापुर, अमरोहा में 17, रामपुर,बागपत में 15, वाराणसी में 14, बदायूं में 13, औरैय्या, आज़मगढ़, संभल में 7-7, मथुरा, महराजगंज, प्रतापगढ़, बरेली, गाजीपुर, कन्नौज में 6-6, जौनपुर, मुजफ्फरनगर में 5-5, लखीमपुर खीरी, हाथरस, मैनपुरी में 4-4, मिर्जापुर, इटावा, कासगंज, एटा में 3-3, पीलीभीत, हरदोई, कौशाम्बी, बांदा, रायबरेली में 2-2, शाहजहांपुर, भदोही, बाराबंकी, उन्नाव, प्रयागराज, गोंडा, मऊ, सुल्तानपुर, संतकबीरनगर में 1-1 मरीज मिला है














