न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संकट / दुनिया में अब तक 1 लाख 54 हजार की हुई मौत, चीन में मौतों का आंकड़ा बड़ा, अमेरिका में शुक्रवार को 2,535 ने तोडा दम

पूरी दुनिया में 22 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है और एक लाख 54 हजार जान जा चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Apr 2020 10:40:06

कोरोना संकट / दुनिया में अब तक 1 लाख 54 हजार की हुई मौत, चीन में मौतों का आंकड़ा बड़ा, अमेरिका में शुक्रवार को 2,535 ने तोडा दम

पूरी दुनिया में 22 लाख 50 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है और एक लाख 54 हजार जान जा चुकी है। अमेरिका में हर दिन होने वाली मौतों में कमी होता नजर नहीं आ रहा है। यहां शुक्रवार को 2,535 जान गई हैं। वहीं, 32 हजार 165 संक्रमित हुए हैं। देश में अब तक 37 हजार 154 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि संक्रमण के सात लाख नौ हजार 735 केस मिल चुके हैं।

ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट किया- 'चीन ने अचानक इस अज्ञात शत्रु से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ाकर दोगुना कर दिया है। लेकिन यह इससे कहीं ज्यादा है। ये अमेरिका में हो रही मौतों से भी ज्यादा है।' उनका यह बयान तब आया, जब कहा गया कि महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर में 1,290 और मौतें हुई हैं। इन मौतों के बारे में दुनिया अब तक अंधेरे में थी। इसी के साथ चीन के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई। बता दें कि इससे पहले कोरोना वायरस के केंद्र रहे वुहान शहर के अधिकारियों ने अपने यहां मौत के आंकड़ों में पचास फीसदी की बढ़ोतरी कर दी। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने वुहान के मौत के आंकड़ों में 1290 नई मौतें जोड़ी हैं। वुहान में पहले कोरोना वायरस की वजह से 2579 मौतें दिखाई गई थीं। लेकिन असलियत में मौतों की संख्या 3869 थी। ये नया आंकड़ा 2579 में 1290 जोड़ने से आया है। इसी के साथ ही चीन में कोरोना वायरस से हुई कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4632 हो गया है।

- ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 14 हजार 576 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख आठ हजार 692 संक्रमित हैं। व्यापार सचिव आलोक शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि सरकार ने जल्द से जल्द टीका बनाने के लिए एक खास टासकफोर्स का गठन किया है।

- रूस की राजधानी मॉस्को में महामारी से 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत होने से यह आंकड़ा बढ़कर 148 पहुंच गया है। कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केंद्र ने शनिवार को एक बयान में कहा- संक्रमित मरीज जिनका इलाज किया जा रहा था, उनमें से 21 की मॉस्को में मौत हो गई। मारे गये मरीजों की उम्र 34 से 91 वर्ष के बीच है। रूस में अब तक 273 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 32 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

- दक्षिण कोरिया में 24 घंटे में 18 मामले दर्ज किए गए। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार 653 हो गई है। वहीं अब तक 232 की मौत हो गई है। देश में दो महीनों में पहली बार एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 20 से कम हुआ है। नए मामलों में नौ विदेशों से आए हैं।

- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडहॉनम गेब्रेसिएसस ने शुक्रवार को कहा कि महामारी के कारण सभी देशों को वन्यजीवों के मांस के व्यापार पर कड़े प्रतिबंध लगाने चाहिए। इन बाजारों में ज्यादातर जगहों पर स्वच्छता का अभाव होता है। गेब्रेसिएसस ने कहा- वेट मार्केट (मांस बाजार) तभी दोबारा खोले जाने चाहिए, जब यहां पूरी तरह फूड सेफ्टी और स्वच्छता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा- नए वायरस का 70% जानवरों से आए हैं। फिलहाल, हम जानवरों से इंसान में संक्रमण को और बेहतर तरीके से रोकने और समझने की कोशिश में लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर