न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना / शुक्रवार को पूरी दुनिया में संक्रमण के 94,000 मामले सामने आए, चीन में सिर्फ एक

दुनिया भर में संक्रमण (Covid-19) के 94000 से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए वहीं चीन में सिर्फ एक मामला सामने आया है। वहीं मौत का सिलसिला चीन में रुक गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 May 2020 3:17:47

कोरोना / शुक्रवार को पूरी दुनिया में संक्रमण के 94,000 मामले सामने आए, चीन में सिर्फ एक

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में बरपा है। कोरोना से 34 लाख 607 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 39 हजार 586 जान जा चुकी है, जबकि 10 लाख 81 हजार 588 ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को जहां दुनिया भर में संक्रमण (Covid-19) के 94000 से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए वहीं चीन में सिर्फ एक मामला सामने आया है। वहीं मौत का सिलसिला चीन में रुक गया है। आपको बता दे, शुक्रवार को पूरी दुनिया में संक्रमण से 5600 से ज्यादा मौतें हुईं। चीन में ज्यादातर बाज़ार और टूरिस्ट प्लेस भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों और कुछ प्रतिबंधों के साथ खोल दिए गए हैं।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) ने शनिवार को बताया कि देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब भी 4633 ही बनी हुई है और कोविड-19 से किसी के मरने का नया मामला सामने नहीं आया है। आयोग ने बताया कि शुक्रवार तक चीनी मुख्यभूमि में कुल 82,875 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी थी। इनमें से करीब 77,685 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 600 का इलाज अभी भी जारी है। शुक्रवार को कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आया जो विदेश से ही यह संक्रमण लेकर आया था। घरेलू स्तर पर संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

चीन में विदेश से कोरोना वायरस से संक्रमित होकर आए लोगों की कुल संख्या 1,671 है जिसमें से सात की स्थिति नाजुक बनी हुई है। स्थानीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि हुबेई प्रांत और वायरस से सर्वाधिक प्रभावित उसकी राजधानी वुहान में चार अप्रैल के बाद से लगातार 28 दिन तक कोरोना वायरस का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। हुबेई ने अपनी कोविड-19 आपदा प्रतिक्रिया का स्तर भी शनिवार को उच्चतम से घटा कर दूसरे सबसे बड़े स्तर पर कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका