न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, कीमतों में 162 रुपए की कटौती

कोरोना वायरस( कोविड-19) महामारी के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच खाना पकाने की गैस (LPG) के दाम शुक्रवार 1 मई से 162 रुपए कम हो गए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 01 May 2020 3:32:54

लॉकडाउन में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, कीमतों में 162 रुपए की कटौती

कोरोना वायरस( कोविड-19) महामारी के कारण देशभर में जारी लॉकडाउन के बीच खाना पकाने की गैस (LPG) के दाम शुक्रवार 1 मई से 162 रुपए कम हो गए है। यह दाम गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर पर कम हुए है। तेल विपणन कंपनियों के अनुसार यह नई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।

दिल्ली में गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 162.50 रुपए कम होकर पहले के 744 रुपए से मई माह के लिए 581.50 रुपए प्रति सिलेंडर का हो गया है। मुंबई में नई दर 579 रुपए प्रति सिलेंडर होगी। पहले इसकी कीमत 714.50 रुपए प्रति सिलेंडर थी। वहीं, कोलकाता में 584.50 रुपए और चेन्नई में 569.50 रुपए हो गई है। सरकार रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्त वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर देती है और इससे अधिक की मांग पर बाजार कीमत देनी पडती है। यह लगातार चौथा महीना है जब गैर सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों में कटौती की गई है। 12 फरवरी को गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 858.50 थी इसके बाद 1 मार्च को इसकी कीमत में 805.50 हो गई वहीं 1 अप्रैल को 744.50 और 1 मई को अब इसकी कीमत में फिर गिरावट आई है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भी गिरावट

घरेलू रसोई गैस के अलावा कमर्शियल गैस की कीमतों में भी बड़ी कटौती की गई है। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाली कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 256 रुपए की कटौती हुई है और यह 1029.50 रुपए (1 अप्रैल को कीमत 1285.50 रुपए थी) का हो गया है। इसी प्रकार से कोलकाता में यह 1086.00 रुपए (1 अप्रैल को कीमत 1348.50 रुपए थी) का हो गया है। मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर 978 रुपए (1 अप्रैल को कीमत 1234.50 रुपए थी) और चेन्नई में 1144.50 रुपए (1 अप्रैल को कीमत 1402.00 रुपए थी) का हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका