न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : मरते हुए मरीजों को मेडिकल स्टाफ दे रहे सेलफोन, ताकि अपने परिजनों को कह सके अलविदा

ब्रिटेन की एक वेबसाइट स्टैंडर्ड डॉट को डॉट यूके ने हॉस्पिटल में रोज घट रही ह्रिदय विदारक घटनाओं की जानकारी दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 08 Apr 2020 6:07:53

कोरोना : मरते हुए मरीजों को मेडिकल स्टाफ दे रहे सेलफोन, ताकि अपने परिजनों को कह सके अलविदा

दुनियाभार में कोरोना वायरस के 1,431,375 मामलों के साथ अब तक कुल 82,145 लोगों की मौत हो चुकी है। वायरस से संक्रमित 301,385 लोग अबतक ठीक हो चुके हैं। इटली, स्पेन, ब्रिटेन और फ्रांस में ज्यादा संख्या में मौतें हो रही हैं। अमेरिका में सबसे ज्‍यादा (383,000+) पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। स्पेन में 140,000, इटली में 135,000 और फ्रांस में 110,00 कोरोना संक्रमण के मामले हैं। इटली में मौत का आंकड़ा 17,127, स्पेन में 13,897, अमेरिका में 12,021 और फ्रांस में 10,343 है। कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण की वजह से मौत के मुंह में जा रहे मरीजों के कई दर्दनाक कहानियां सामने आ रही हैं। ब्रिटेन का कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से बुरा हाल है। वहां के हॉस्पिटल संक्रमित मरीजों से भरे हुए हैं। ब्रिटेन के हॉस्पिटल से महामारी के कई दर्दनाक किस्से सामने आ रहे हैं। एक ऐसे ही मामले में बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल के मेडिकल स्टाफ मरते हुए मरीजों को अपना सेलफोन दे रहे हैं ताकि वो अंतिम वक्त में अपने परिजनों को अलविदा कह सकें। ब्रिटेन की एक वेबसाइट स्टैंडर्ड डॉट को डॉट यूके ने हॉस्पिटल में रोज घट रही ह्रिदय विदारक घटनाओं की जानकारी दी है।

एक हॉस्पिटल के बारे में जानकारी देते हुए वेबसाइट में लिखा है कि पहले हॉस्पिटल के दरवाजे पर लिखा होता था- एक वक्त में दो ही विजिटर्स प्रवेश करें। पिछले कुछ दिनों में हॉस्पिटल के दरवाजे पर लिखी लाइन बदल गई। वहां लिखा था- एक विजिटर्स प्रवेश करें। हालात और बिगड़ने पर दरवाजे पर लिखना पड़ा- ओनली वन विजिट।।और वो भी अगर आप मर रहे हों तो। ब्रिटेन के हॉस्पिटल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के साथ विजिटर्स को आने की अनुमति नहीं है। मरीजों के परिजन या तो खुद संक्रमित होते हैं या फिर उन्हें वायरस इनक्यूबेटर्स में रखा जाता है, ताकि उन्हें संक्रमण से बचाए रखा जा सके।

परिजनों को अलविदा कह सकें

बताया जा रहा है कि हॉस्पिटलों में पर्याप्त मात्रा में प्रोटेक्टेशन इक्वीपमेंट नहीं है। अगर आप किस्मत वाले हैं तभी पीपीई पहनकर आप मरते हुए परिजनों को देख पाएंगे और वो भी सिर्फ कुछ हॉस्पिटल में। बाकि हॉस्पिटल में मरते हुए मरीजों को मेडिकल स्टाफ अपना सेलफोन दे देते हैं ताकि वो अपने अंतिम वक्त में अपने परिजनों को अलविदा कह सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ