न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, बढ़ेगी लॉकडाउन की मियाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 2:51:59

कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे PM मोदी, बढ़ेगी लॉकडाउन की मियाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 14 अप्रैल की सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी कल लॉकडाउन की मियाद को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले पीएम मोदी ने सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

देश में कोरोना संक्रमण के आज 198 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 82, उत्तरप्रदेश में 30, मध्यप्रदेश और गुजरात में 22-22, पश्चिम बंगाल में 18, आंध्रप्रदेश में 12, राजस्थान में 11 और असम में 1 मरीज मिला। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 9,412 हो गई है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक देश में 9 हजार 152 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 856 ठीक हुए हैं और 308 की मौत हो चुकी है।

कोरोना से संबंधित कुछ अहम अपडेट

- उत्तर प्रदेश में कोरोना में 40 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 36 मामले तो अकेले आगरा के हैं। अब आगरा में मरीजों की संख्या 140 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कल 740 सैंपल का टेस्ट किया गया था, जिसमें से 40 पॉजिटिव आए हैं।

- इंदौर में 328 संक्रमित हो गए हैं। यहां सोमवार को 22 नए मामले सामने आए। एक 42 साल के व्यक्ति की मौत भी हो गई है। यह अरविंदो अस्पताल में भर्ती था। जिले में अब तक इस वायरस से 33 लोगों की जान गई है।

- मध्य प्रदेश के सतना और जबलपुर से जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वह कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव निकले। इन लोगों ने इंदौर स्थित कंटेनमेंट जोन में पुलिस की टीम पर हमला किया था। तीनों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है। इनकी गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

- दिल्ली में तबलीगी जमात और उनके सपंर्क में आए करीब 800 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आने वाली है। इससे पता लगेगा कि मरकज के लोगों से संक्रमण और कितना ज्यादा फैला है। दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने रिपोर्ट आने की जानकारी दी है। शाम तक यह रिपोर्ट आएगी।

- दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स हॉस्पिटल के 150 स्टाफ को सेल्फ क्वारनटीन में भेज दिया गया है। ये सभी लोग 2 कोविड पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आए थे। हॉस्पिटल के स्टाफ में डॉक्टर, नर्स और वार्ड बॉय शामिल हैं जिन्हें क्वारनटीन में भेजा गया है।

- दिल्ली में कोरोना वॉरियर्स भी कोरोना के शिकार बन रहे हैं। एम्स में तैनात एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह सफदरजंग पुलिस स्टेशन में तैनात था। फिलहाल, उसके परिवार और उसके संपर्क में आए 22 पुलिस कर्मियों को क्वारनटीन कर दिया गया है। अब तक दिल्ली पुलिस के तीन जवान कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

coronavirus,coronavirus outbreak,pm narendra modi,covid 19,lockdown,lockdown updates,news,news in hindi

- राजस्थान में कोटा के वल्लभवाड़ी इलाके में सीसीटीवी फुटेज में कुछ महिलाएं पॉलिथिन में थूककर उन्हें घरों में फेंकते देखी गईं। इसके बाद इलाके को सैनिटाइज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। महामारी की वजह से जिले में सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबंधित है।

- महाराष्ट्र में सोमवार को संक्रमण के 82 मामले आए। इनमें से सिर्फ मुंबई में ही 59 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में रविवार को 221 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से मुंबई में 113, मीरा भयंदर में 7, पुणे में 4, नवीं मुंबई, ठाणे और वसई विरार में 2-2, जबकि रायगढ़, अमरावती, भिवंडी और पिंपरी-चिंचवड़ में 1-1 मरीज मिला था।

- राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 815 हो गई है। रविवार को यहां 104 नए मामले सामने आए थे। इनमें से जयपुर में 40, बांसवाड़ा में 15, टोंक में 11, बीकानेर, और जोधपुर में 8-8, कोटा में 7, नागौर में 5, हनुमानगढ़ में 2, जबकि चूरू, जैसलमेर और सीकर 1-1 मरीज मिले हैं। राज्य में सबसे ज्यादा मामले जयपुर शहर से सामने आ रहे है। यहां संक्रमितों की संख्या 341 तक पहुंच गई है।

- मुंबई (Coronavirus in Mumbai) के भाटिया अस्पताल में कोरोना का कहर जारी है। रविवार को अस्पताल के 11 और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव मिले। अब तक हॉस्पिटल के 25 स्टाफ में कोरोना की पुष्टि हुई है। रविवार को 150 कर्मचारियों का सैंपल लिया गया था। इसमें से 11 का रिजल्ट पॉजिटिव और 139 का रिजल्ट निगेटिव आया है। इससे पहले शुक्रवार को हॉस्पिटल के 13 कर्मचारियों का रिजल्ट पॉजिटिव आया था।

- चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों की टीम ने साढ़े सात घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद एएसआई की कटी हुई कलाई को वापस जोड़ दी है। डॉक्टरों की पूरी टीम को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब डीजपी ने सैल्यूट किया है।

- चंडीगढ़ से सटे पंजाब के गांव नयागांव में जहां कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी वहां आज सुबह पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। रविवार को पटियाला में कर्फ्यू के दौरान निहंगों की ओर से पुलिस पर किए गए हमले को देखते हुए नयागांव में आज फ्लैग मार्च निकाला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर