Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना / 24 घंटे में 702 लोगों की मौत; मिले 55,839 नए मामले, 79,415 हुए ठीक

भारत में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक के दौरान देश में 55,839 नये मामले सामने आए और 702 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Oct 2020 10:13:32

देश में कोरोना / 24 घंटे में 702 लोगों की मौत; मिले 55,839 नए मामले, 79,415 हुए ठीक

भारत में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक के दौरान देश में 55,839 नये मामले सामने आए और 702 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दौरान 79,415 लोग ठीक हुए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (MOHFW) ने कहा कि मृतकों में 70% लोग किसी अन्य रोग से ग्रसित थे। कहा गया कि मंत्रालय अपने आंकड़ों का मिलान ICMR से कर रहा है।

देश में अब तक 77 लाख 5 हजार 158 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा 68 लाख के पार हो चुका है। 68 लाख 71 हजार 895 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 7 लाख 15 हजार 509 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 16 हजार 653 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश के टॉप-5 संक्रमित राज्यों में 85% से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश में 95.09%, तमिलनाडु में 93.15% और उत्तर प्रदेश में 91.91% मरीज रिकवर हो चुके हैं। महाराष्ट्र में 86.50% और कर्नाटक में 85.25% लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। देश का औसत रिकवरी रेट 88.82% हो गया है।
झारखंड में पिछले चैबीस घंटों में कोरोना वायरस के 647 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और दो संक्रमितों ने दम तोड़ा है।स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में कुल मामले बढ़कर 98,061 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 851 पहुंच गयी है। राज्य में 91,004 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 6,106 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2360 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1,67,639 हो गई है। राज्य में बुधवार को 399 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1453 लोगों ने घर में पृथक-वास पूर्ण किया है। राज्य में छह संक्रमित की मौत भी हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 1,67,639 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 1,40,216 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 25,795 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में 1628 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 39,674 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में 530 लोगों की मौत हुई है।

मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 1118 नए मरीज मिले और 1222 लोग रिकवर हुए। 17 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 63 हजार 296 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें 12 हजार 386 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 48 हजार 82 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते 2828 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में 24 घंटे में 1810 केस मिले, 2865 लोग रिकवर हुए और 14 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1 लाख 78 हजार 933 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 19 हजार 185 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 1 लाख 57 हजार 960 लोग ठीक हो चुके हैं। 1788 संक्रमित अब तक जान गंवा चुके हैं।

पंजाब में कोविड-19 के 23 और मरीजों की मौत हो जाने से यहां मृतकों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 4,060 हो गयी। वहीं प्रदेश में संक्रमण के 499 नए मामले आने से संक्रमितों की कुल संख्या 1,29,088 हो गयी। बठिंडा और लुधियाना में चार-चार मरीजों की मौत हो गयी जबकि पटियाला और अमृतसर में तीन-तीन, जालंधर में दो और फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, मोहाली तथा संगरूर में एक-एक मरीज की मौत हो गयी। जालंधर में संक्रमण के 83 नए मामले सामने आए हैं जबकि मोहाली और अमृतसर में 53-53 तथा लुधियाना में 47 मामले सामने आए। राज्य में अभी 4,808 लोगों का इलाज चल रहा है। पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोविड-19 के 4069 नये मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 3,33,126 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में दी गई। इसने कहा कि 64 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 6244 हो गई है। संक्रमण से 3596 मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक होने की दर 87.45% हो गई। राज्य में फिलहाल संक्रमण का उपचार करा रहे लोगों की संख्या 35,579 है। पश्चिम बंगाल में मंगलवार से कोविड-19 के 43,592 नमूनों की जांच की गई है।

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान आठ और मरीजों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बुधवार को 1,019 पहुंच गई जबकि इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,08,238 हो गयी है ।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 180 मरीजों की मौत हुई। 8142 नए केस मिले और 23 हजार 371 लोग रिकवर हुए। अब तक 16 लाख 17 हजार 658 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 58 हजार 852 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 15 हजार 679 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 24 लाख 633 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

उत्तरप्रदेश में 24 घंटे के अंदर 2321 नए केस मिले और 3332 लोग रिकवर हुए। 41 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण से अब तक 4 लाख 25 हजार 356 लोग रिकवर हो चुके हैं। अभी 29 हजार 364 मरीजों का इलाज चल रहा है। 6755 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां, कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4 लाख 61 हजार 475 हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका