न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी / 974 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या, पिछले 24 घंटों में 125 नए केस सामने आए, आगरा में सब्जी बेचने वाला संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 974 तक पहुंच गई है, जिसमें अभी 870 एक्टिव केस हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 11:01:13

यूपी / 974 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या,  पिछले 24 घंटों में 125 नए केस सामने आए, आगरा में सब्जी बेचने वाला संक्रमित

उत्तर प्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 974 तक पहुंच गई है, जिसमें अभी 870 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान यूपी में 125 नए मामले सामने आए हैं और 26 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। इस बीच कानपुर में प्रशासन ने तब्लीगी जमातियों के लिए अस्थायी जेल बनाया है। इस जेल में उन लोगों को रखा जाएगा जो दिल्ली मरकज से लौटने के बाद छिपकर रहे हैं।

आगरा

कोरोना वायरस के संक्रमण से शनिवार को जिले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। वायरस के संक्रमण से यह छठी मौत है। देर रात 45 और लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अभी तक मिले मरीजों में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं। इसके साथ ही शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 199 तक पहुंच गई है। इससे पहले एक दिन में सबसे ज्यादा 39 मरीज सामने आए थे। नए मरीजों में भगवान टाकीज चौराहा स्थित पारस हॉस्पिटल के 21 मामले हैं। इस तरह से पारस अस्पताल के संक्रमित मरीजों की संख्या 50 के पार पहुंच गई है जबकि आगरा में संक्रमण के 241 मामले सामने आ चुके हैं। आगरा में एक सब्जी बेचने वाले के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। आसपास की बस्ती में इसे लेकर दहशत फैल गई है। खबर मिलने के बाद तकरीबन दो हजार लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। यह चिंताजनक मामला आगरा के थाना हरीपर्वत के फ्रीगंज क्षेत्र के चिम्मन लाल बाड़ा का है। शुक्रवार रात केजीएमयू से आई 24 संक्रमितों की रिपोर्ट में यह सब्जी वाला भी शामिल है। इसके बाद यह क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है। स्वास्थ विभाग की टीम सब्जी विक्रेता के संपर्क में आए लोगों का पता लगा रही है। हरीपर्वत थाना के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि फ्रीगंज रोड एरिया में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। संक्रमित के परिजन ने बताया कि उसने लॉकडाउन में ही सब्जी बेचना शुरू किया था। इससे पहले वह ऑटो चलाता था। आमदनी बंद होने पर सब्जी और फल बेचने लगा। सब्जियां सिकंदरा मंडी से लाता था। पांच दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद टेस्ट कराने के लिए वह खुद ही जिला अस्पताल गया था। वहां उसे भर्ती कर लिया गया।

मेरठ

यूपी के मेरठ जिले में कोरोना संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। यह व्यक्ति शुक्रवार दोपहर को परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। इससे पहले वह एक प्राइवेट हॉस्पटिल में भर्ती हुआ। उसके कोरोना संक्रमित होने का पता उसकी मौत के बाद आई ब्लड रिपोर्ट से चला। मेरठ में कोरोना संक्रमण से यह तीसरी मौत है, इससे पहले दो मौत यहां कोरोना संक्रमण से हो चुकी हैं। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या 70 पहुंच गई है.

झांसी

वैश्विक महामारी के रूप में फैले इस कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर होटल, टूर एंड ट्रेवल, विमानन, खानपान, निर्माण और मनोरंजन क्षेत्र पर पड़ रहा है। यही कारण है कि अब इसका असर एक चैन के रूप में दिखने लगा है। लॉकडाउन की वजह से आवाजाही बंद हो गई जिसके चलते आदिवासी समाज से ताल्लुक रखने वाले बच्चे जो हर दिन लोगों को खेल दिखाकर पैसा कमाते थे और खाना खाते थे। अब वे भूखे पेट रहने को मजबूर हैं। बच्चे भोजन की तलाश में हर रोज 21 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं।

नोएडा

कोविड-19 (Covid-19) का संक्रमण शहर में बढ़ रहा है। शनिवार को तीन नए संक्रमित मामले सामने आए। इसमे एक मामले सेक्टर-15ए नोएडा व दो मामले एच्छर गांव ग्रेटरनोएडा के है। इस क्रम में शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। जिलाप्रशासन ने दोनों ही स्थानों को सील कर दिया है। वहां सेनेटाइजेशन का काम किया जा रहा है। वहीं, रविवार को दोपहर तीन बजे तक 107 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए। दो लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

कानपुर

तब्लीगी जमातियों के लिए प्रशासन ने अस्थाई जेल बनवाई है। जेल अधीक्षक, एसपी वेस्ट और एसपी ट्रॉफिक के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। इस जेल में निजामुद्दीन मरकज से लौटने के बाद छिपकर रहने वाले जमातियों को रखा जाएगा। इसके साथ ही ठीक होने वाले संक्रमित जमातियों व जमातियों को छिपाने वालों को रखा जाएगा। प्रशासन स्पष्ट कर चुका है कि जो जमाती छिपकर रहे हैं और लोग उनकी जानकारी नहीं दे रहे हैं, ऐसे लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के बेलरोड पर बने विद्या भवन इंजीनियरिंग कॉलेज को जिला प्रशासन ने अस्थाई जेल बनाने का फैसला किया है। जेल के भीतर एक अस्थाई अस्पताल भी बनाया जाएगा। जिसमें 24 घंटे डॉक्टरों की टीम रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर