न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आगरा : 57 वर्षीय संक्रमित ने तोड़ा दम, आज 13 नए मामले, अबतक 161 कोरोना संक्रमित, 49 हॉटस्पॉट चिन्हित

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे है। यूपी में बुधवार सुबह कोरोना वायरस के 45 नए मामले आए हैं। जिसमें लखनऊ में 31 नए मामले सामने आए और 13 मामले आगरा से सामने आए है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 5:10:21

आगरा :  57 वर्षीय संक्रमित ने तोड़ा दम, आज 13 नए मामले, अबतक 161 कोरोना संक्रमित, 49 हॉटस्पॉट चिन्हित

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे है। यूपी में बुधवार सुबह कोरोना वायरस के 45 नए मामले आए हैं। जिसमें लखनऊ में 31 नए मामले सामने आए और 13 मामले आगरा से सामने आए है। यहां संक्रमित मामले 161 तक पहुंच गए है। इनमें 70 जमाती हैं। आगरा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। मंगलवार रात शास्त्रीपुरम के रहने वाले 57 वर्षीय संक्रमित की मौत हो गई। अस्थमा का अटैक पड़ने पर उसे सात अप्रैल को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन दोबारा जांच में सैंपल का परिणाम पॉजिटिव आया। हालांकि, इससे पहले ही उसकी मौत हा चुकी थी। प्रशासन ने मृतक का शव परिजनों को भी सौंप दिया था। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया था। लेकिन कोरोना की पुष्टि के बाद से परिवारीजन व रिश्तेदार चिंतित हैं। अब प्रशासन ने मृतक के अंतिम संस्कार व परिवार को क्वारैंटाइन व सैंपलिंग कराने में जुटा है।

आगरा में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने 49 हॉटस्पॉट चिन्हित किया है। ये इलाके पूर्णतया सील हैं। किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। सैनिटाइजेशन व स्क्रीनिंग का काम किया जा रहा है। लेकिन संक्रमण के मामले न थमने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

आगरा में भगवान टॉकीज के पास हाईवे स्थित पारस अस्पताल कोरोना के प्रसार का सबसे बड़ा केंद्र बना हुआ है। यहां से अब तक 23 संक्रमित मामले सामने आ चुके है। स्वास्थ्य विभाग ने यहां के सभी मरीजों को एक मैरिज होम में बनाए गए क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है। वहीं, फतेहपुर सीकरी में संक्रमित मिले गाइड से 14 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि, घटिया स्थित डॉक्टर से संबंधित पांच मामले सामने आए हैं।

उत्तरप्रदेश में आगरा के अलावा लखनऊ में 68, गाजियाबाद में 27, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) में 84, लखीमपुर खीरी में 4, कानपुर नगर में 10, पीलीभीत में 2, मुरादाबाद में 19, वाराणसी में 9, शामली में 22, जौनपुर में 4, बागपत में 14, मेरठ में 61, बरेली में 6, बुलन्दशहर में 11, बस्ती में 14, हापुड़ में 9, गाजीपुर में 5, आज़मगढ़ में 6, फिरोजाबाद में 19, हरदोई में 2, प्रतापगढ़ में 6, सहारनपुर में 53 व शाहजहांपुर में 1, बाँदा में 3, महराजगंज में 6, हाँथरस में 4, मिर्जापुर में 2, रायबरेली में 2, औरैय्या में 5, बाराबंकी में 1, कौशाम्बी में 2, बिजनौर में 9, सीतापुर में 14, प्रयागराज में 1, मथुरा में 4 व बदायूँ में 2, रामपुर में 6, मुजफ्फरनगर में 5, अमरोहा में 9, भदोहीं में 1, कासगंज में 3 व इटावा में 1 व संभल में भी 6 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर