न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर प्रदेश : शरीर में खुजली की शिकायत के बाद यूपी की पहली सैनिटाइजर टनल बंद

उत्तर प्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) में बुधवार को कोरोना के 69 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मामले 727 तक पहुंच गए है जिसमें से 428 तबलीगी जमात से जुड़े हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 11:52:00

उत्तर प्रदेश : शरीर में खुजली की शिकायत के बाद यूपी की पहली सैनिटाइजर टनल बंद

उत्तर प्रदेश (Coronavirus in Uttar Pradesh) में बुधवार को कोरोना के 69 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मामले 727 तक पहुंच गए है जिसमें से 428 तबलीगी जमात से जुड़े हैं। सूबे में अब तक 11 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। सबसे ज्यादा 4 मौतें आगरा में हुई हैं। वहीं, मुरादाबाद में 2 और बस्ती, मेरठ, वाराणसी, बुलंदशहर और कानपुर में एक-एक मौतें हुई हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में महेवा फल व सब्जी मंडी में लगाया गया राज्य के पहले सैनिटाइजर टनल को बंद कर दिया गया है। कारण कोरोना से बचाव के लिए इस टनल से गुजरने वालों के शरीर में खुजली की शिकायत आने लगी थी। प्रशासन ने सैनिटाइजेशन के लिए हाइपो सोडियम क्लारोइड का इस्तेमाल किया था।

डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने डब्ल्यूएचओ की सलाह के अनुसार नोएडा व दिल्ली से केमिकल का ऑर्डर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दिया गया है। केमिकल मिलने के बाद टनल को फिर से शुरू किया जाएगा। इस बीच मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। महेवा फल व सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। इसके निवारण के लिए नगर निगम ने गेट पर एक हफ्ता पहले सैनिटाइजर टनल लगाया। इसकी सफलता के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज व अन्य जगहों पर टनल की स्थापना होनी थी। इसका ट्रायल लेने के बाद लोगों के प्रयोग के लिए चालू कर दिया गया। महज दस सेकेंड में ये टनल लोगों को विसंक्रमित कर देती थी।

मंडी सहायक दयानंद गुप्‍ता बताते हैं कि 8 से 10 दिन पहले लगे टनल को बंद किया गया है। इसे प्रयोग के तौर पर चलाया गया। लेकिन, इसमें जो केमिकल इस्‍तेमाल किया गया, उससे खुजली की शिकायत मिल रही थी। गोरखपुर के जिलाधिकारी के। विजयेन्‍द्र पाण्डियन ने बताया कि, टनल में हाइपो सोडियम क्लोराइड का यूज किया जाता है। कुछ लोग कह रहे थे कि उसे मानव शरीर पर यूज नहीं करना है। उसका अलग सोलूशन आता है। वो डब्‍ल्‍यूएचओ के निर्देशन से शिक्षा और स्वास्‍थ्‍य विभाग की ओर से मिलना है। जो एप्रूव है, वही सोलूशन ही हम मांगते हैं। वह नोएडा-दिल्‍ली से मिलेगा। जिसके बाद टनल को शुरू किया जाएगा।

बता दे, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को कोरोना के 31 सामने आए, जिसके साथ ही यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 75 हो गई है। उत्तर प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा केस आगरा में हैं। यहां पर 149 मामले हैं। वहीं दिल्ली से सटे नोएडा में 82 केस हैं। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को कोरोना के 4 पॉजिटिव केस मिले हैं। यहां पर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 12 हो गई है। वहीं, देश में कोरोना के 11,933 केस हैं। वहीं, 392 लोगों की मौत भी हो चुकी है, जबकि 1344 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर