न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन में यूपी से राजस्थान पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

आजमगढ़ के एसपी सिटी पंकज पांडे ने कहा कि 14 अप्रैल को इस गांव से दूल्हा-दुल्हन पहले गाजीपुर गए और वहां से कार के जरिए राजस्थान चले गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Apr 2020 11:51:36

लॉकडाउन में यूपी से राजस्थान पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 3 मई तक लॉकडाउन लगाया हुआ है। ऐसे में लोगों को घरों में रहने और लॉकडाउन का पालन करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन का पालन न करते हुए एक राज्य से दूसरे राज्यों में पहुंच रहे है। ऐसा करने से वे खुद के साथ-साथ दूसरों की जान भी जोखिम में दाल रहे है। हाल ही में यूपी के आजमगढ़ से एक नवदंपति शादी के बाद राजस्थान चले आए। यहां पर जब इनका टेस्ट किया गया तो ये दोनों ही कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके बाद राजस्थान में इनका इलाज किया जा रहा है। लेकिन आजमगढ़ में जहां ये शादी हुई है, वहां हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक ये मामला आजमगढ़ के छतरपुर ग्राम सभा का है। पुलिस ने पूरे गांव को सील करवा दिया है और इलाके को सैनिटाइज करवा रही है।

आजमगढ़ के एसपी सिटी पंकज पांडे ने कहा कि 14 अप्रैल को इस गांव से दूल्हा-दुल्हन पहले गाजीपुर गए और वहां से कार के जरिए राजस्थान चले गए। यहां पर टेस्ट में ये दोनों कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। लड़की छतरपुर गांव की रहने वाली है। पुलिस ने लड़की के परिवार को क्वारनटीन कर दिया है।

दरअसल, इस गांव में हाईवे निर्माण के लिए एक प्लांट चल रहा है। जहां से आजमगढ़ जौनपुर में बनने वाली फोरलेन के लिए गिट्टी आदि की सप्लाई होती है। लॉकडाउन की वजह से यहां काम बंद था लेकिन सरकार द्वारा कंस्ट्रक्शन का कार्य चालू करने का आदेश मिलते ही यहां पर कार्य चालू हो गया है। अब गांव के लोगों ने इसका विरोध किया है और कहा है कि इससे गांव में संक्रमण फैलने का खतरा है। आजमगढ़ से जो दूल्हा-दुल्हन राजस्थान गए थे वे इसी प्लांट के पास रहते थे। गांव के लोगों को जब उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली तो वे डर गए और प्लांट को बंद करवाने की मांग करने लगे।

वहीं पुलिस का कहना है कि शासन और प्रशासन के आदेश से प्लांट को चालू किया गया है। जहां पर पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है और मजदूरों द्वारा मास्क लगाया जा रहा है।

coronavirus,coronavirus outbreak in rajasthan,coronavirus outbreak in uttar pradesh,covid 19,covid 19 news,news,news in hindi

राजस्थान में रविवार को 58 नए केस

बता दे, राजस्थान में रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 58 नए केस सामने आए हैं। इसमें नागौर में 20, जोधपुर में 15, अजमेर में 11, जयपुर में 7, झालावाड़ और हनुमानगढ़ में एक-एक संक्रमित मिला। इसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2,141 पर पहुंच गया। वहीं, रविवार देर रात जोधपुर में कोरोना संक्रमित एक 60 साल की महिला की मौत हो गई। महिला को 24 अप्रैल को वहां के महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाई गई थी। इससे पहले भी शनिवार देर शाम ही एक बुजुर्ग की जोधपुर में मौत हो गई थी। राज्य में अब तक संक्रमण से 36 लोगों की जान जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश में 7 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

वहीं, उत्तर प्रदेश की बात करे तो उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का असर तेजी से फैलता जा रहा है। वाराणसी में सात पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। शनिवार देर शाम बीएचयू से 95 सैंपल की रिपोर्ट आई, इनमें 87 निगेटिव हैं। एक अन्य पॉजिटिव है। 7 पुलिसकर्मियों में 1 उपनिरीक्षक, 3 हेड कांस्टेबल, 3 कांस्टेबल शामिल हैं। प्रदेश में शनिवार दोपहर से रविवार सुबह तक 177 कोरोना संक्रमित मिले हैं। आगरा व मुरादाबाद में दो मौतों से मृतक की संख्या 28 हो गई है। यूपी के 57 जनपदों में 1807 कोरोना संक्रमित हैं, इनमें 261 मरीज ठीक हुए हैं। 1040 संक्रमित जमाती और उनसे संपर्क में आए हुए लेाग हैं। रविवार सुबह केजीएमयू ने 5 पॉजिटिव मरीज की रिपोर्ट दी है, जिसमें 3 लखनऊ और 2 कानपुर के हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका