न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / टोंक में लॉकडाउन का पालन करवा रही पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला

टोंक में लॉकडाउन का पालन करवाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। बावड़ी मोहल्ला में कसाइयों की गली में पुलिस लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Apr 2020 3:39:16

राजस्थान / टोंक में लॉकडाउन का पालन करवा रही पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर लगाम के लिए देशभर लॉकडाउन किया गया है। वहीं कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है. राजस्थान में शुक्रवार को 38 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 18 (एक ईरान से आया), टोंक में 6, जयपुर में 5, कोटा में 4, नागौर में 2, झुंझुनू, अजमेर और झालावाड़ में 1-1 संक्रमित मिला है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1169 पर पहुंच गई है। वहीं, गुरुवार रात को जोधपुर में एक 56 साल के संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। उसे हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी थी। राज्य में अब तक संक्रमण से 14 लोगों की जान जा चुकी है।

पुलिस टीम पर भीड़ ने किया हमला

इस बीच, टोंक में लॉकडाउन का पालन करवाने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। बावड़ी मोहल्ला में कसाइयों की गली में पुलिस लोगों से घरों में रहने की अपील कर रही थी। इसी दौरान, भीड़ ने टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें पुलिस के तीन जवान घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, हमला उस समय हुआ जब पेट्रोलिंग कर रही पुलिस की टीम कोरोना प्रभावित इलाके में पहुंची थी।

राजस्थान के टोंक जिले में पुलिस टीम पर हमले की पुष्टि एडिशनल एसपी विपिन शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि कोरोना लॉकडाउन के मद्देनजर 'कसाई मोहल्ला' इलाके में पुलिस पार्टी पेट्रोलिंग के लिए गई थी। इसी दौरान उन पर ये हमला किया गया। बताया जा रहा है कि ये हमला वहां के लोगों ने घेर कर किया और लाठी-डंडे और तलवार से का इसमें उपयोग किया गया जिसके चलते पुलिस के तीन सिपाही घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हमने कुछ लोगों को पूछताछ, जांच के लिए पकड़ा है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

इंदौर में भी हुआ था हमला

ये कोई पहला मामला नहीं है जब पुलिस टीम पर इस तरह से हमले हुए हैं। इससे पहले इंदौर में भी लॉकडाउन के दौरान कुछ लोगों के सड़क पर एकजुट होने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की और घर जाने को कहा था। उस समय भी पुलिस टीम पर हमला किया गया था। कोरोना वॉरियर्स पर हमले का मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद और बिहार के मोतीहारी में भी सामने आया था, जहां मेडिकल टीम पर हमला किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर