न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

किट में खामी / राजस्थान सरकार ने रोका कोरोना का रैपिड टेस्ट, घटिया क्वालिटी के कारण आए गलत नतीजे

राज्य में कोरोना संक्रमितों का तेजी से पता लगाने के लिए जोर शोर से शुरू किए गए एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल उठने लगे है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 1:44:34

किट में खामी / राजस्थान सरकार ने रोका कोरोना का रैपिड टेस्ट, घटिया क्वालिटी के कारण आए गलत नतीजे

राजस्थान में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। मंगलवार सुबह 52 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 34, जोधपुर में 5, भीलवाड़ा में 4, टोंक, दौसा और जैसलमेर में 2-2, पॉजिटिव मिले। इनके अलावा सवाई माधोपुर, नागौर और झुंझुनू में एक-एक संक्रमित मिला। राज्य में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1628 हो गई है। वहीं, इस बीमारी से 25 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

वहीं, राज्य में कोरोना संक्रमितों का तेजी से पता लगाने के लिए जोर शोर से शुरू किए गए एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट की रिपोर्ट पर सवाल उठने लगे है। दरअसल, रैपिड टेस्ट जांच में बिलकुल भी खरा नहीं उतर पाया है। जिसके बाद राज्य सरकार ने जयपुर और जोधपुर में शुरू हुए रैपिड टेस्ट पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। रैपिड टेस्ट किट्स की घटिया क्वालिटी के कारण जांच रिपोर्ट सही नहीं मिल पा रही है।

ऐसे आई संदेह के घेरे में

चिकित्सा विभाग का कहना है कि प्रदेश में प्रायोगिक तौर पर रैपिड टेस्ट किट्स की सबसे पहले जांच पॉजिटिव पाए गए मरीजों की गई, लेकिन इन किट्स ने इन मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव बता दी। इस कारण ये किट संदेह के घेरे में आ गए। इसके बाद इनके कुछ और परीक्षण किए गए। सौ से अधिक जांच में रैपिड टेस्ट किट ने महज दो मामलों में ही एकदम सटिक जांच रिपोर्ट दी। इसके बाद राज्य सरकार ने अग्रिम आदेश तक इनके माध्यम से जांच करने पर रोक लगा दी।

विभाग के उप निदेशक डॉ सुनील कुमार बिष्ट ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश की पालना में जोधपुर में भी इसके उपयोग पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने भी माना कि कई मामलों में यह जांच में खरा नहीं उतरा। जोधपुर शहर में रेपिड टेस्ट सुविधा शुरू करने के पीछे यहीं मंशा थी कि मेडिकल कॉलेज पर सैंपलों का बोझ कम हो जाएगा। इसमें शुगर जांच की तरह खून की जांच कर हाथोंहाथ नतीजा मिल जाता है। इसमें पॉजिटिव मिलने पर ही मरीज का सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजने की योजना थी।

जोधपुर (Coronavirus in Jodhpur) में 35 रेपिड टेस्ट से जांच की गई। इनमें से 20 कोरोना संक्रमित के क्लॉज कॉन्टैक्ट वाले लोग थे। जांच में ये सभी निगेटिव पाए गए। वहीं 15 जनों के रिपीट टेस्ट भी इससे किए गए, ये भी निगेटिव निकले। इससे जांच में एक भी मरीज को पॉजिटिव नहीं दर्शाया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ