न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / सड़क पर दर्द से बेहाल थी गर्भवती महिला, कोरोना वॉरियर्स ने बस में करवाया प्रसव

शनिवार को हरिओम नगर कच्ची बस्ती की रेखा काे लेबर पेन हुए ताे परिजनाें ने एंबुलेंस काे काॅल किया, लेकिन एंबुलेंस आने से पहले ही उसके पेन बढ़ गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 May 2020 1:23:05

राजस्थान / सड़क पर दर्द से बेहाल थी गर्भवती महिला, कोरोना वॉरियर्स ने बस में करवाया प्रसव

पूरे देश में कोरोना वॉरियर्स लोगों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए है। राजस्थान के कोटा में सड़क पर दर्द से बेहाल गर्भवती महिला को कोरोना वॉरियर्स को बस में बैठाया और जब लेबर पेन ज्यादा हुआ तो बस रोककर प्रसव करवाया। दरअसल, शनिवार को हरिओम नगर कच्ची बस्ती की रेखा काे लेबर पेन हुए ताे परिजनाें ने एंबुलेंस काे काॅल किया, लेकिन एंबुलेंस आने से पहले ही उसके पेन बढ़ गए। पति व सास उसे लेकर घटाेत्कच सर्किल तक आ गए और एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। इसी बीच यहां से सर्वे के लिए कुन्हाड़ी क्षेत्र में जा रही महावीर नगर डिस्पेंसरी की आशाएं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संजू शर्मा, सुनीता गौड़ व सीमा शर्मा ने जब इस महिला काे देखा ताे बस रुकवाई और डिस्पेंसरी की ट्रेंड एएनएम गायत्री शर्मा व मीनाक्षी चाैधरी के साथ बस में ही डिलीवरी करा दी। सूचना पर डिस्पेंसरी से डाॅ. आशीष खंडेलवाल भी पहुंच गए। डाॅ. आशाीष ने बताया कि डिलीवरी के बाद बस काे सीधे जेकेलाेन अस्पताल भेजा और , वहीं महिला काे एडमिट करा दिया। उसने स्वस्थ कन्या काे जन्म दिया है, दाेनाें नाॅर्मल हैं। बस काे वहीं सैनिटाइज कराकर हमारी टीम काे दूसरी बस से फील्ड में भेजा गया।

बता दे, कोरोना महामारी के इस संकट काल में अपनी जान को दांव पर लगाकर देश की सेवा में जुटे कोरोना वॉरियर्स को आज इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने अपने अंदाज में शुक्रिया अदा किया। सेना के तीनों अंगों के जवान कोरोना को शिकस्त देने में जुड़े हजारों डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाई कर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन पर पुष्पवर्षा की।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला

एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी

शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?

17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा

रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक

DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल

31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग

24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो

क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ