न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा / ATM से संक्रमित हुआ युवक, 12 साल के बच्चे समेत 19 नए मामले मिलें, 184 पहुंचा आंकड़ा

मंगलवार को कोटा में कोरोना पॉजिटिव के 19 नए मामले सामने आए। जिसमें 8 केस इंद्रा मार्केट में संक्रमित पाए गए। इसमें 3 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 12:32:04

कोटा / ATM से संक्रमित हुआ युवक, 12 साल के बच्चे समेत 19 नए मामले मिलें, 184 पहुंचा आंकड़ा

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में 66 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। जिसमें कोटा में 19, जयपुर में 17, जोधपुर में 13, अजमेर में 11, टोंक में 3, धौलपुर में 2 और सीकर में 1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2328 पहुंच गया। वहीं कोटा में एक 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भी हो गई। जिन्हे 27 अप्रैल को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मंगलवार को कोटा में कोरोना पॉजिटिव के 19 नए मामले सामने आए। जिसमें 8 केस इंद्रा मार्केट में संक्रमित पाए गए। इसमें 3 पुरुष और 5 महिलाएं शामिल है। सभी की उम्र 19 साल से 60 के बीच है। वहीं 10 केस बजाज खाना में सामने आए। जहां भी 6 पुरुष संक्रमित पाए गए। जिनकी उम्र 12 से 48 साल के बीच है। वहीं चार महिलाएं पॉजिटिव पाई गई। जिनकी उम्र 21 से 47 साल के बीच है। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 184 पर पहुंच गई है। वहीं मौत की संख्या 6 हो गई है।

ATM से संक्रमित हुआ युवक

इससे पहले सोमवार को 7 नए केस रिपोर्ट हुए। वहीं शहर में ATM से इंफेक्शन से पहला मामला सामने आया है। खेड़ली फाटक का पॉजिटिव युवक घर से कहीं नहीं निकला। वो सिर्फ एक बार पैसे निकालने गया था। कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद अब आकाशवाणी कॉलोनी व भीमगंजमंडी क्षेत्र के खेड़ली फाटक में भी 3 मई को सुबह 6 बजे तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। अब शहर में करीब 9 इलाकों में कर्फ्यू लग चुका है।

rajasthan,coronavirus,coronavirus outbreak in rajasthan,kota,kota news,coronavirus news,covid 19 news,news,news in hindi

ठेले पर लिटा पिता को लाया अस्पताल, हुई मौत

कोटा कर्फ्यूग्रस्त इलाके में एक अस्थमा रोगी को समय पर इलाज नहीं मिल पाया और उसकी मौत हो गई। परिजन कॉल करते रहे, लेकिन डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई तो मरीज काे ठेले पर नयापुरा तक लाए। बाद में एक निजी एंबुलेंस से एमबीएस अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। फतेहगढ़ी, रामपुरा निवासी सतीश अग्रवाल (60) काे सुबह करीब साढ़े 11 बजे घर में ही अस्थमा का अटैक आया, वे पुराने अस्थमा पेशेंट थे।

वहीं, एक दिन पहले प्रताप नगर से पॉजिटिव आए मरीज को लेकर जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि यह युवक नए अस्पताल में एंबुलेंस ड्राइवर है। बताया जा रहा है कि वहीं किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आ गया। एक और बात यह सामने आई है कि वह अक्सर अनंतपुरा में एक परिचित के घर जा रहा था। अनंतपुरा में भी पॉजिटिव मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं, ऐसे में दोनों ही जगह से संक्रमण की पूरी आशंका है। एंबुलेंस ड्राइवर पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग ने प्रताप नगर, दादाबाड़ी के निजी हॉस्पिटल में सभी की आवाजाही रोक दी है।

नए अस्पताल में मरीज ने खिड़कियों के शीशे फोड़ें

नए अस्पताल में सोमवार को एक मरीज ने खिड़कियों के शीशे फोड़ दिए। सूचना पर अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस की सहायता से उसे काबू किया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि उक्त मरीज कन्फर्म निगेटिव हो चुका और अब वह किसी तरह यहां से डिस्चार्ज होना चाहता है। बार-बार वह यही बात कह रहा है, लेकिन जब प्रशासनिक आदेशों का हवाला देते हुए उसे मना किया गया तो उसने वार्ड की एक खिड़की का कांच तोड़ दिया और हंगामा करने लगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू किया। इससे पहले भी कोरोना मरीजों के वार्ड में हंगामा करने के वीडियो वायरल हो चुके हैं।

वहीं इंदिरा मार्केट और पाटनपोल निवासी मरीज पिछले दिनों राशन की लाइन में लगे थे। गांधीजी के पुल निवासी मरीज 15 अप्रैल को हिंडौन गया था।

इससे पहले रविवार को बोरखेड़ा क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया था। आकाशवाणी इलाके में कोराना पॉजिटिव मिलने के बाद यहां मकान नंबर-16 ए के पीछे को केन्द्र बिन्दु मानते हुए एक किलाेमीटर के क्षेत्र में कर्फ्यू लागू कर दिया है। वहीं भीमगंजमंडी क्षेत्र के खेड़ली फाटक में छोटू जी की बाड़ी का मकान को केंद्र मानते हुए 1KM के दायरे में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इससे पहले भीमगंजमंडी के तेलघर में कर्फ्यू लगाया गया था। इसके बाद चंद्रघटा का मकबरा सहित तीनों थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया था।

कोराना पॉजिटिव केस बढ़ने के बाद बजाजखाना क्षेत्र में भी कर्फ्यू में शामिल किया गया था। इसी प्रकार कैथूनीपोल मोखापाड़ा, अनंतपुरा, दादाबाड़ी शिवपुरा में भी कर्फ्यू लगाया जा चुका है। अब रविवार को बोरखेड़ा में कर्फ्यू लगाने के बाद सोमवार को आकाशवाणी कॉलोनी नयापुरा व खेड़ली फाटक में कर्फ्यू लगाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
हिमस्खलन में विश्वविख्यात पर्वतारोही निर्मल पुरजा का निधन, पर्वतारोहण जगत में शोक की लहर
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026: जैस्मिन लांबोरिया की दमदार वापसी, भारत ने मुक्केबाजी में जीते दो स्वर्ण
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय पैरा खिलाड़ियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, पहली बार जीते सात पदक
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री