न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / जयपुर के बाद सबसे बड़ी चिंता बना जोधपुर, संक्रमितों की संख्या हुई 156

जोधपुर में भी शनिवार को 2 नए पॉजिटिव केस मिले। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 156 पहुंच गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Apr 2020 1:08:28

राजस्थान / जयपुर के बाद सबसे बड़ी चिंता बना जोधपुर, संक्रमितों की संख्या हुई 156

राजस्थान में कोरोना के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे. राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1270 पर पहुंच गया है। शनिवार को यहां 41 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसमें भरतपुर में 27, कोटा में 5, अजमेर, जोधपुर और जयपुर में 2-2 संक्रमित मिले। इसके अलावा, बांसवाड़ा, नागौर और जैसलमेर में 1-1 मरीज मिला। राजस्थान के जयपुर में सबसे ज्यादा मामले सामने आए है. यहां अब तक 498 संक्रमित मामले सामने आ चुके है. इसमें एक डॉक्टर, 5 पुलिसकर्मी, 2 एएनएम, 2 नर्स और 1 वार्ड बॉय शामिल है। वहीं, शहर में अब तक कुल संक्रमित में से करीब 343 संक्रमित एक ही इलाके रामगंज या उसके आसपास के रहने वाले हैं। जयपुर के एसएमएस अस्पताल से शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना संदिग्ध ने भागने की कोशिश की। युवक पहली मंजिल से कूदकर बरामदे मे आ गया। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने उसे पकड़कर फिर वार्ड में पहुंचाया। ये वही संदिग्ध है जो तीन दिन पहले भी खिड़की से कूदकर टीन शेड पर बैठ गया था।

चिंता बना जोधपुर

जोधपुर में भी शनिवार को 2 नए पॉजिटिव केस मिले। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 156 पहुंच गई है। संक्रमितों में एक रेजिडेंट डॉक्टर व होमगार्ड का एक जवान भी है। इससे पहले शुक्रवार को 20 नए मरीज मिले थे। राजस्थान सरकार के लिए जयपुर के बाद सबसे बड़ी चिंता जोधपुर बन गया है।

राजस्थान में रैपिड टेस्टिंग

इसके साथ ही देश में राजस्थान रैपिड टेस्टिंग किट के जरिए कोराना की जांच करने वाला पहला प्रदेश बन गया है। शुक्रवार को पहले दिन जयपुर में 52 लोगों का सैंपल लिया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.रघु शर्मा ने बताया कि कोरोना के लिए रैपिड टेस्ट पूरी तरह से सटीक नहीं है। हालांकि, इसमें पॉजिटिव मिलने वाले व्यक्ति को तुरंत आइसोलेट कर उसकी जांच कराई जाएगी, ताकि वह संक्रमण ना फैला ना सके।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ