न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : आज 38 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जयपुर के रामगंज से पिछले 2 दिन में एक भी मामला नहीं, जोधपुर में 56 साल के संक्रमित की मौत

राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है यहां रोजाना संक्रमित मामले आ रहे है। शुक्रवार को राजस्थान में 38 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इ

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 Apr 2020 12:28:53

राजस्थान : आज 38 नए पॉजिटिव केस सामने आए, जयपुर के रामगंज से पिछले 2 दिन में एक भी मामला नहीं,  जोधपुर में 56 साल के संक्रमित की मौत

राजस्थान में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है यहां रोजाना संक्रमित मामले आ रहे है। शुक्रवार को राजस्थान में 38 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 18 (एक ईरान से आया), टोंक में 6, जयपुर में 5, कोटा में 4, नागौर में 2, झुंझुनू, अजमेर और झालावाड़ में 1-1 मरीज मिला। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1169 पर पहुंच गई है। नागौर में पॉजिटिव मिले दो लोगों में एक महिला कांस्टेबल है। वहीं, दूसरी मुंबई से आई थी। गुरुवार रात को जोधपुर में एक 56 साल के संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। उसे हार्ट से जुड़ी कोई बीमारी थी। राज्य में अब तक संक्रमण से 15 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा 7 मौतें जयपुर में हुई। वहीं, जोधपुर, भीलवाड़ा और कोटा में दो-दो की जान जा चुकी है। इसके अलावा बीकानेर और टोंक में एक-एक की मौत हुई है। इनमें एक 13 साल की बच्ची है बाकी सभी मृतकों की उम्र 50 साल से अधिक थी। राजस्थान में पिछले सात दिनों में गुरुवार को सबसे कम 55 पॉजिटिव केस आए। इससे पहले राज्य में 8 अप्रैल को संक्रमण के 40 मामले सामने आए थे।

coronavirus,coronavirus outbreak in rajasthan,jaipur coronavirus outbreak,coronavirus news,news,rajasthan news,news in hindi

उधर, लॉकडाउन की वजह से अजमेर के दरगाह क्षेत्र में फंसे जायरीन में से एक महिला की गुरुवार को मौत हो गई। परिजन शव को दफनाने के लिए कब्रिस्तान ले गए। लेकिन, सुपुर्द-ए-खाक से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कहा कि महिला को संक्रमण की आशंका है, इसलिए शव की मेडिकल जांच कराई जाएगी। इसके बाद शव को अस्पताल में रखवाया गया है, जहां सैंपल लिए गए। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रामगंज से पिछले दो दिनों में एक भी मामला नहीं

जयपुर में संक्रमितों की कुल संख्या 493 पहुंच गई है। शुक्रवार को 5 नए मरीज मिले। जयपुर में पिछले दो दिनों से कोरोना का एपिसेंटर रहे रामगंज से एक भी नया मरीज नहीं आया था। इससे पहले 4 अप्रैल को राजधानी में मरीजों की आंकड़ा शून्य आया था। 7 अप्रैल से मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी थी। हालांकि अन्य दिनों के मुकाबले गुरुवार को सैंपल और जांच दोनों कम की गई। एक दिन में 15 मेडिकल टीमों ने 731 सैंपल लिए जिनमें से रामगंज के सिर्फ 163 ही थे।

राज्य के 33 जिलों में से अब तक कोरोना 25 तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा जयपुर में 493 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव हैं। इसके अलावा जोधपुर में 174 (इसमें 41 ईरान से आए), कोटा में 90, टोंक में 77, बांसवाड़ा में 59, जैसलमेर में 44 (इसमें 14 ईरान से आए), भरतपुर में 43, झुंझुनूं में 36, बीकानेर में 35, भीलवाड़ा में 28 मरीज मिले हैं। उधर, झालावाड़ में 18, चूरू में 14, दौसा में 12, नागौर में 10, अलवर और अजमेर में 7-7, डूंगरपुर में 5, उदयपुर में 4, करौली में 3, हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, सीकर और पाली में 2-2, जबकि बाड़मेर और धौलपुर में 1-1 व्यक्ति को इस बीमारी ने अपनी चपेट में लिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका