न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / जयपुर में सब्जियों की आड़ में बेच रहे थे शराब, पुलिस ने 65 पव्वे बरामद किए गए, दो गिरफ्तार

लॉकडाउन के दौरान सब्जी की आड़ में शराब बेचते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए महंगे दामों में शराब बेच रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 11:59:56

राजस्थान / जयपुर में सब्जियों की आड़ में बेच रहे थे शराब, पुलिस ने 65 पव्वे बरामद किए गए, दो गिरफ्तार

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में मंगलवार को संक्रमण के 52 मामले आए। इनमें से जयपुर में 34, माधोपुर में 5, भीलवाड़ा में 4, जैसलमेर और दौसा में 2-2, जबकि झुंझुनूं, नागौर और सवाई माधोपुर में 1-1 मरीज मिला। जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1628 पहुंच गई। इससे पहले सोमवार 98 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें जयपुर में 50, जोधपुर में 33, कोटा में 7, नागौर में 3, झुंझुनू में 2 संक्रमित मिले। वहीं टोंक, बांसवाड़ा और अजमेर में एक-एक संक्रमित मिला।

राज्य के 33 जिलों में 26 जिलों में संक्रमण पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा जयपुर में 621 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित मिले हैं। सरकार ने लोगों की जरूरत और आवश्यक सेवाओं के लिए जैसे ही सोमवार को मोडिफाई लॉक डाउन लागू किया तो शहर में अचानक से डेढ़ गुना वाहनों की संख्या बढ़ गई। इनकी निगरानी और चेकिंग के पूरे शहर में पुलिस ने 498 नाके लगा दिए। चेकिंग के दौरान सोमवार को आवश्यक सेवाओं की आड़ में बेवजह दौड़ रहे 404 वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस अब तक लॉक डाउन के दौरान 12500 वाहन जब्त कर चुकी है। मोडिफाई लॉकडाउन की आड़ में बेवजह चलने वाले वाहनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से ही शहर में नाकाबंदी प्वाईंट बढ़ाए थे।

सब्जी की आड़ में बेच रहे थे शराब

वहीं, इस बीच लॉकडाउन के दौरान सब्जी की आड़ में शराब बेचते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। दोनों लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए महंगे दामों में शराब बेच रहे थे। रेनवाल पुलिस द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसके बाद दोनों से पूछताछ जारी है।

जानकारी अनुसार, रेनवाल थानाधिकारी अनिल कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्बे के करड रोड पर कब्रिस्तान के सामने खड़ा एक टेंपो चालक सब्जी की आड़ में देशी शराब बेच रहा है। जिसके बाद रविवार को टेंपो की तलाशी ली गई। इस दौरान सब्जियों के नीचे छुपाकर रखे शराब के 65 पव्वे बरामद किए गए। जिसके साथ टेंपो चालक को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद पूछताछ में टेंपो मालिक सोरभ जैदिया के भी शामिल होने का पता चला। जिसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

राजस्थान में कोरोना से अब तक 23 लोगों की मौत हुई है। इनमें 2 कोटा, 2 भीलवाड़ा, 14 जयपुर (जिसमें एक यूपी की 13 साल की बच्ची), 2 जोधपुर, 1 अलवर, 1 बीकानेर और 1 टोंक में हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर