न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / कोरोना के 2886 मामले, चित्तौड़गढ़ में 40, जयपुर में 32, जोधपुर में 27 और संक्रमित मिले

राजस्थान में रविवार को कोरोना के 114 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2886 पहुंच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 03 May 2020 11:16:40

राजस्थान / कोरोना के 2886 मामले, चित्तौड़गढ़ में 40, जयपुर में 32, जोधपुर में 27 और संक्रमित मिले

राजस्थान में रविवार को कोरोना के 114 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2886 पहुंच गया। आज चित्तौड़गढ़ में 40, जयपुर में 32, जोधपुर में 27, उदयपुर में 5, अजमेर में 3, कोटा, भरतपुर और प्रतापगढ़ में 2-2, डूंगरपुर में 1 लोग संक्रमित मिले। वहीं तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें जयपुर में दो और प्रतापगढ़ मे एक मौत हुई। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 71 पहुंच गया।

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 997 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 679 (इसमें 47 ईरान से आए), कोटा में 209, अजमेर में 168, टोंक में 134, भरतपुर में 114, नागौर में 118, बांसवाड़ा में 66, जैसलमेर में 49 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 40, बीकानेर और भीलवाड़ा में 37-37, मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चित्तौड़गढ़ में 67, चूरू में 14, पाली में 13, धौलपुर में 12, हनुमानगढ़-अलवर में 11-11, उदयपुर में 14, सवाईमाधोपुर में 8, डूंगरपुर में 7, सीकर में 6, करौली में 3, राजसमंद, बाड़मेर में 2, प्रतापगढ़ में 4 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं बारां में 1 संक्रमित मिला है।

संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी क्वारैंटाइन सेंटर से फरार

वहीं, झुंझुनूं जिले के चिड़ावा का एक युवक हरियाणा के फरीदाबाद के अस्पताल में काम करता है। उसका और उसके भाई का 29 अप्रैल को फरीदाबाद में कोरोना सैम्पल लिया गया। अगले ही दिन 30 अप्रैल को दोनों भाई बाइक से यहां चिड़ावा स्थित अपने घर आ गए। देर शाम पॉजिटिव रिपोर्ट आने की सूचना मिलते ही दोनों फरार हो गया। सैम्पल लेने के बाद ही इन्हें फरीदाबाद में होम क्वारैंटाइन किया गया था। प्रशासन अब इनकी तलाश में जुटा है। इनके परिवार के 5 सदस्यों को क्वारैंटाइन सेंटर भेजा गया है।

इससे पहले शनिवार को कोरोना पॉजिटिव के 106 नए केस सामने आए। जिसमें जोधपुर में 60, जयपुर में 33, अजमेर में 4, कोटा में 3, अलवर में 2, उदयपुर, भरतपुर, चित्तौड़गढ़ और पाली में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके साथ छह लोगों की मौत भी हो गई। जिसमें जयपुर के 4, जोधपुर और अजमेर का 1-1 व्यक्ति शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ