न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 33 में से 25 जिलों में पहुंचा कोरोना, अब तक 10 की मौत

राजस्थान के 33 में से 25 जिलों में कोरोना के केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा जयपुर में 318 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव मिल चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 12 Apr 2020 3:49:47

राजस्थान : 33 में से 25 जिलों में पहुंचा कोरोना, अब तक 10 की मौत

राजस्थान के 33 में से 25 जिलों में कोरोना के केस मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा जयपुर में 318 (2 इटली के नागरिक) पॉजिटिव मिल चुके हैं। जोधपुर 89 (इसमें 38 ईरान से आए), जैसलमेर में 41 (इसमें 12 ईरान से आए), भीलवाड़ा में 28, झुंझुनूं में 31, टोंक में 47, चूरू में 12, प्रतापगढ़ में 2, डूंगरपुर में 5, अजमेर में 5, अलवर में 7, बीकानेर में 34, उदयपुर में 4, भरतपुर में 9, दौसा में 8, बांसवाड़ा में 52, पाली में 2, कोटा में 33, झालावाड़ में 14, करौली में 3, हनुमानगढ़ 2, सीकर 2, बाड़मेर, नागौर और धौलपुर में 1-1 संक्रमित मिला है।

राजस्थान में रविवार को 51 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। जिसके बाद यहां केस बढ़कर 751 हो गए है। जिसमें जयपुर में 15, बांसवाड़ा में 15, जोधपुर में 8, बीकानेर में 8, हनुमानगढ़ में 2, जैसलमेर, चूरू और सीकर में 1-1 व्यक्ति संक्रमित मिले। शनिवार को जयपुर में अब तक सबसे ज्यादा 80 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें एक को छोड़कर बाकी सभी यानी 79 मामले शहर के रामगंज इलाके के हैं और घर-घर जाकर इनके सैंपल लिए गए थे। यहां सबसे पहले ओमान से लौटा व्यक्ति संक्रमित मिला ता। जिससे पहले उसका दोस्त और फिर रिश्तेदार संक्रमित हुए। धीरे-धीरे संक्रमण ने पूरे रामगंज को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद रामगंज के आस-पास के क्षेत्र में भी लोग संक्रमित मिले। जिसमें कुछ तब्लीगी जमात के भी थे। जयपुर में रामगंज इलाके से ही कुल 270 मरीज हो गए हैं। मरीजों की संख्या 200% की रफ्तार से बढ़ रही है।

10 लोगों की हुई मौत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 10 लोगों की मौत हुई है। जयपुर में आज एक 13 साल की कोरोना संक्रमित बच्ची की मौत हो गई है। जिसे टाइफाइड की शिकायत थी। इससे पहले शुक्रवार को 62 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। बुजुर्ग रामगंज के सूरजपोल का रहने वाला था और हाइपरटेंशन और हार्ट से जुड़ी परेशानियों से ग्रसित था।

भीलवाड़ा में पहली मौत 73 वर्षीय बुजुर्ग की हुई थी। उसे कई बीमारियां भी थीं। दूसरी मौत भी भीलवाड़ा में 60 साल के व्यक्ति की हुई। तीसरी मौत अलवर के रहने वाले 85 साल के बुजुर्ग की जयपुर में हुई। उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ था। चौथी मौत बीकानेर में 60 साल की महिला की हुई। वहीं पांचवी मौत जयपुर में 82 साल के बुजुर्ग की हुई। छठवीं मौत कोटा में एक 60 साल के बुजुर्ग की हुई। सातवीं मौत जोधपुर में 77 साल के बुजुर्ग की हुई। आठवीं मौत जयपुर के रामगंज में रहने वाली 65 साल की महिला की हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका