न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कोरोना ट्रेंड / 1351 मरीजों में 40 साल तक के 826 लोग

राजस्थान में रविवार को भी 44 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1395 पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 1:01:47

राजस्थान में कोरोना ट्रेंड / 1351 मरीजों में 40 साल तक के 826 लोग

राजस्थान में रविवार को भी 44 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1395 पहुंच गया है। आज मिलने वाले मामलों में सबसे ज्यादा जोधपुर में 27 पॉजिटिव मिले। वहीं भरतपुर में 8, झालावाड़, जयपुर और कोटा में 2-2 संक्रमित मिले। इसके अलावा जैसलमेर, हनुमानगढ़ और नागौर में 1-1 पॉजिटिव मिला। प्रदेश में कल यानी शनिवार रात तक मिले 1351 पॉजिटिव केस में 62% लोग 40 साल तक की उम्र के हैं। प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र के संक्रमितों का प्रतिशत कुल मरीजों का 10.88% ही है। इससे साफ है कि राजस्थान में बुजुर्ग बहुत कम संक्रमित हुए और युवा वर्ग ज्यादा चपेट में आया। 70 साल से ज्यादा की महिलाएं 1351 मरीजों में से सिर्फ 7 ही पॉजिटिव पाई गईं, यह कुल मरीजों का केवल 2.73% है। करीब 23% मरीज अधेड़ उम्र के हैं, जो 40 से 59 साल तक की उम्र के हैं।

वहीं, शनिवार को जयपुर में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई। इसे मिलाकर अब तक संक्रमण से राज्य में 22 लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा 12 मौतें जयपुर में हुई। वहीं, जोधपुर, भीलवाड़ा और कोटा में दो-दो की जान जा चुकी है। इसके अलावा बीकानेर और टोंक में एक-एक की मौत हुई है। इनमें एक 13 साल की बच्ची है, बाकी सभी मृतकों की उम्र 47 साल से ज्यादा थी।

शनिवार को आई रिपोर्ट में प्रदेश के सबसे बड़े एसएमएस हॉस्पिटल की एक महिला डॉक्टर संक्रमित मिली है। वे एनेस्थीसिया विभाग में तैनात थीं। दो दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में शिफ्ट हुई थीं। जयपुर में अब तक 523 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें दो डॉक्टर, 5 पुलिसकर्मी, 2 एएनएम, 2 नर्स और 1 वार्ड बॉय शामिल है।

'देश के गोदाम भरे, केंद्र जरूरतमंदाें को फ्री में गेहूं दे'

सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) के गोदाम गेहूं से भरे हुए हैं। केंद्र सरकार ऐसे सभी लोगों को गेहूं उपलब्ध कराए, जिनको जरूरत है। भले ही संबंधित व्यक्ति के पास राशन कार्ड हो या न हो, जो लोग राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कवर नहीं हैं, उन्हें भी गेहूं दिया जाए, ताकि किसी को भी भूखा नहीं सोना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर