न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / भरतपुर में आज सुबह सामने आए 8 नए पॉजिटिव केस, 93 पहुंचा आंकड़ा

राजस्थान में रविवार को भी 44 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1395 पहुंच गया है। आज मिलने वाले मामलों में भरतपुर से 8 नए पॉजिटिव केस सामने आए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 1:02:00

राजस्थान / भरतपुर में आज सुबह सामने आए 8 नए पॉजिटिव केस, 93 पहुंचा आंकड़ा

राजस्थान में रविवार को भी 44 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1395 पहुंच गया है। आज मिलने वाले मामलों में भरतपुर से 8 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं पिछले 24 घंटों की यहां 50 नए पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इनमें 49 बयाना कस्बे और एक ही मोहल्ले के हैं। शहर क्षेत्र में एक 7 साल का बच्चा भी पॉजिटिव मिला है। जिले में अब संक्रमण के 93 केस हो गए हैं। इनमें 86 केस अकेले बयाना कस्बे के हैं। इनमें से 8 रोगी जयपुर के एसएमएस औऱ बाकी स्थानीय आरबीएम अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि पीला के बास का एक रोगी जयपुर में ठीक होकर अपने घर जा चुका है।

जानकारी अनुसार पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव मिले 50 में से पीला का बास के 7 वर्षीय बच्चे समेत 4 की पॉजिटिव रिपोर्ट शुक्रवार आधी रात 12:30 बजे ही मिल गई थी। जबकि 38 लोगों की रिपोर्ट शनिवार दिन में और 8 लोगों की रिपोर्ट रविवार सुबह मिली। इनमें 3 अलापुरी क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे थे जबकि 5 लोग रैंडम सैंपलिंग वाले हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 16 अप्रैल को मिले 11 संक्रमितों के सैंपल दुबारा जांच के लिए भेजे गए थे इनमें से 3 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है जबकि 6 की रिपोर्ट दुबारा पॉजिटिव आई है। दो सैंपल लीक होने के कारण दुबारा भेजे जाएंगे। बयाना कस्बे समेत जिले में स्क्रीनिंग और रैंडम सैंपलिंग का काम जारी है। जो लोग क्वारेंटाइन में 14 दिन का समय पूरा कर चुके हैं, उन्हें घर भी भेजा जा रहा है। शनिवार को मिले लगभग सभी रोगियों में कोरोना के सामान्य लक्षण न होकर साइलेंट सिम्टम्स हैं। लेकिन, चिंता इसलिए है क्योंकि बयाना कस्बे के कंटेनमेंट और बफर जोन में 10,036 मकान और 71000 से ज्यादा आबादी रह रही है।

भीलवाड़ा मॉडल अपनाकर कोरोना पर काबू करने का होगा प्रयास

प्रदेश में सबसे पहले हॉटस्पॉट बने भीलवाड़ा के 6 बिंदु वाले मॉडल को लागू करने के ही कोरोना को काबू करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इनमें बयाना समेत जिले की सभी अंतरराज्यीय और दूसरे जिलों से सटी सीमाएं पूरी तरह सील कर दी गई हैं। चूंकि बयाना के कसाईपाड़ा मोहल्ले से ही संक्रमण ज्यादा फैला है, इसलिए सभी संदिग्धों को निकालकर क्वारेंटाइन कर दिया गया है। इनमें भी संक्रमितों के क्लोज संपर्क वालों को और बिना संपर्क वाले लोगों को अलग-अलग रखा गया है। बयाना कस्बे में कसाईपाड़ा मोहल्ले की सभी गलियां सील करने के साथ ही बाकी जगह लागू कर्फ्यू को अब और सख्त कर दिया गया है। जरूरी सामान की होम डिलीवरी कराई जा रही है। स्क्रीनिंग और सैंपलिंग के काम में तेजी लाई गई है।

राज्य में आज मिलने वाले मामलों में जोधपुर से सबसे ज्यादा 27 पॉजिटिव केस सामने आए है। इसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 253 (इसमें 46 ईरान से आए) हो गई है। संक्रमितों में एक रेजिडेंट डॉक्टर और होमगार्ड का एक जवान भी है। इससे पहले शनिवार को 26 नए मरीज मिले थे। राजस्थान सरकार के लिए जयपुर के बाद सबसे बड़ी चिंता जोधपुर बन गया है।

राजस्थान में कोरोना ट्रेंड

प्रदेश में कल यानी शनिवार रात तक मिले 1351 पॉजिटिव केस में 62% लोग 40 साल तक की उम्र के हैं। प्रदेश में 60 साल से ज्यादा उम्र के संक्रमितों का प्रतिशत कुल मरीजों का 10।88% ही है। इससे साफ है कि राजस्थान में बुजुर्ग बहुत कम संक्रमित हुए और युवा वर्ग ज्यादा चपेट में आया। 70 साल से ज्यादा की महिलाएं 1351 मरीजों में से सिर्फ 7 ही पॉजिटिव पाई गईं, यह कुल मरीजों का केवल 2.73% है। करीब 23% मरीज अधेड़ उम्र के हैं, जो 40 से 59 साल तक की उम्र के हैं।

वहीं राज्य में आज मिलने वाले मामलों में जयपुर से 2 संक्रमित मिले है इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 500 के पार चला गया है। जयपुर में संक्रमितों की संख्या 523 पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर