न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अजमेर / हॉटस्पॉट बने मुस्लिम मोची मोहल्ले से सामने आए 11 नए मामले, 123 पर पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

मुस्लिम मोची मोहल्ले में लगातार मामले सामने आने के बाद गत दिनों 20 लोगों को संदिग्ध माना गया था। इन्हें सिविल लाइन स्थित ख्वाजा मॉडल स्कूल में क्वारैंटाइन किया गया था। इसमें से 10 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, एक नाला बाजार का रहने वाला युवक भी संक्रमित मिला।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 26 Apr 2020 7:23:34

अजमेर / हॉटस्पॉट बने मुस्लिम मोची मोहल्ले से सामने आए 11 नए मामले, 123 पर पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को 69 नए केस पॉजिटिव पाए गए। जिसमें नागौर में 20, जोधपुर में 23, अजमेर में 11, जयपुर में 6, कोटा में 3, धोलपुर में 2, सीकर, भरतपुर, झालावाड़ और हनुमानगढ़ में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2152 पहुंच गया। अजमेर में जो आज 11 नए मामले सामने आए है वे सभी मुस्लिम मोची मोहल्ले से जुड़े हैं। इसके बाद शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 123 पर पहुंच गया है। पॉजिटिव पाए गए 11 लोगों में से 10 की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद शक के आधार पर एक बार फिर सैंपल लिए गए, जिसमें सभी पॉजिटिव पाए गए। वहीं, नाला बाजार में संक्रमित पाया गया युवक भी पहले से पॉजिटिव परिवार के 4 लोगों से संपर्क में आया था। इसके बाद अजमेर में 123 में से 100 पॉजिटिव मुस्लिम मोची मोहल्ले से हो गए हैं।

जानकारी अनुसार, मुस्लिम मोची मोहल्ले में लगातार मामले सामने आने के बाद गत दिनों 20 लोगों को संदिग्ध माना गया था। इन्हें सिविल लाइन स्थित ख्वाजा मॉडल स्कूल में क्वारैंटाइन किया गया था। इसमें से 10 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, एक नाला बाजार का रहने वाला युवक भी संक्रमित मिला।

6 दिन में सामने आए 100 पॉजिटिव

मुस्लिम मोची मोहल्ला क्षेत्र में महज 6 दिन में 100 पॉजिटिव सामने आ चुके हैं। यह इलाका जयपुर के रामगंज के बाद प्रदेश का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बनकर उभरा है। मुस्लिम माेची मोहल्ले से लगातार पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद चिकित्सा विभाग ने इसे डेंजर जाेन मानते हुए यहां का नक्शा तैयार करवाया है। तीन किलोमीटर की परिधि में आने वाली हाेटलें, गेस्ट हाउस, गलियां, मुख्य रास्ते, मोहल्ले व अन्य की जानकारी इसमें दी गई है। मुस्लिम माेची मोहल्ला क्षेत्र में पहला पॉजिटिव 20 अप्रैल काे मिला था। उसी दिन 343 संदिग्ध लाेगाें के सैंपल लेकर उदयपुर मेडिकल कॅालेज भेजे थे। पांच दिन का समय हाे गया, लेकिन अभी तक वहां से सभी की रिपोर्ट नहीं आ सकी है। अभी 250 संदिग्ध लाेगाें की रिपोर्ट का इंतजार है।

बता दे, राजस्थान के 33 में से 28 जिलों में कोरोना पहुंच गया है। प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 800 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 396 (इसमें 47 ईरान से आए), टोंक में 115, कोटा में 152, भरतपुर में 110, अजमेर में 123, नागौर में 113, बांसवाड़ा में 61, जैसलमेर में 48 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, बीकानेर में 37, भीलवाड़ा में 33 मरीज मिले हैं। उधर, झालावाड़ में 30, दौसा में 21, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर में 8, अलवर में 7, डूंगरपुर में 6, सीकर में 5, उदयपुर में 4, धौलपुर में 5, करौली में 3, पाली, बाड़मेर और प्रतापगढ़ में 2-2 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में 1-1 संक्रमित मिला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ