न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / कोरोना का कहर जारी, जयपुर में 23, कोटा में 19, जोधपुर में 14 और अजमेर में 11 पॉजिटिव मिले, कुल आंकड़ा पहुंचा 2335

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में कोरोना संक्रमण के रोज नए-नए मामले सामने आ रहे है। मंगलवार को अभी तक 73 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 28 Apr 2020 7:10:30

राजस्थान / कोरोना का कहर जारी, जयपुर में 23, कोटा में 19, जोधपुर में 14 और अजमेर में 11 पॉजिटिव मिले, कुल आंकड़ा पहुंचा 2335

राजस्थान (Coronavirus in Rajasthan) में कोरोना संक्रमण के रोज नए-नए मामले सामने आ रहे है। मंगलवार को अभी तक 73 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके है। जिसमें कोटा में 19, जयपुर में 23, जोधपुर में 14, अजमेर में 11, टोंक में 3, धौलपुर में 2 और सीकर में 1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2335 पहुंच गया। वहीं, आज एक मौत इस वायरस की वजह से हो गई है. कोटा में एक 60 साल के बुजुर्ग व्यक्ति की मौत भी हो गई। जिन्हे 27 अप्रैल को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां 858 (2 इटली के नागरिक) संक्रमित हैं। इसके अलावा जोधपुर में 436 (इसमें 47 ईरान से आए), कोटा में 184, अजमेर में 135, टोंक में 126, भरतपुर में 110, नागौर में 116, बांसवाड़ा में 62, जैसलमेर में 49 (इसमें 14 ईरान से आए), झुंझुनूं में 42, झालावाड़ में 40, बीकानेर में 37, भीलवाड़ा में 35 मरीज मिले हैं। उधर, दौसा में 21, चूरू में 14, हनुमानगढ़ में 11, सवाईमाधोपुर में 8, चित्तौड़गढ़ में 8, अलवर में 7, डूंगरपुर में 6, सीकर में 6, उदयपुर में 6, धौलपुर में 7, करौली में 3, पाली में 3, बाड़मेर और प्रतापगढ़ में 2-2 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। वहीं राजसमंद में 1 संक्रमित मिला है।

जयपुर / 90 साल के बुजुर्ग ने जीती कोरोना से जंग

जयपुर में 90 साल के एक बुजुर्ग ने कोरोना को मात दी। बुजुर्ग की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मंगलवार को उन्हें सवाई मानसिंह हॉस्पिटल (एसएमएस) से डिस्चार्ज कर दिया गया। बुजुर्ग के कोरोना मुक्त होने के बाद डॉक्टर भी खुश हैं। इससे पहले भी राजस्थान में जोधपुर में भी एक 90 साल की महिला ने कोरोना को हराया था। जयुपर की धुलेश्वर गार्डन सी-स्कीम के रहने वाले हैं भवानी शंकर शर्मा को 12 अप्रैल को एसएमएस में भर्ती कराया गया था। लक्षण नजर आने पर डॉक्टरों ने उनका कोरोना टेस्ट कराया। 14 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्हें निमोनिया की भी शिकायत थी। 20 अप्रैल के बाद तबीयत में सुधार हुआ। इसके बाद कोरोना की दो बार जांच करवाई गई जो नेगेटिव आई। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के दौरान भवानी शंकर शर्मा ने कहा- 'धैर्य और सहनशीलता रखें तो सभी ठीक हो सकते हैं। घबराएं नहीं। डॉक्टरों का कहना माने उन पर भरोसा करें। रेगुलर और वक्त पर दवाई लें।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ