न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई : एक और अस्पताल कोरोना की चपेट में, 35 कर्मचारी संक्रमित

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक भाटिया हॉस्पिटल अब शहर का दूसरा ऐसे अस्पताल बन गया है, जहां का स्टाफ बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 Apr 2020 4:57:51

 मुंबई : एक और अस्पताल कोरोना की चपेट में, 35 कर्मचारी संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,909 हो गई है। बुधवार को महाराष्ट्र में 117 नए मरीज मिले, इनमें से 66 मुंबई और 44 पुणे के हैं। कोरोना वायरस अब तक देश के 27 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के 7 केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं। देश में सबसे खराब स्थिति महाराष्ट्र की है। राज्य में कोविड-19 (Covid-19) की वजह से 178 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 100 से अधिक मौतें मुंबई में हुई हैं। मुंबई में कई अस्पतालों के स्टाफ ही इस वायरस की चपेट में आ गए हैं, जिससे इलाज भी मुश्किल हो रहा है।

मुंबई के भाटिया हॉस्पिटल में मंगलवार को 10 और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। अब अस्पताल के स्टाफ में से ही 35 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक भाटिया हॉस्पिटल अब शहर का दूसरा ऐसे अस्पताल बन गया है, जहां का स्टाफ बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव है। पहले नंबर पर वॉकहार्ट हास्पिटल है, जिसके 52 स्टाफर इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

मुंबई में अब हेल्थकेयर से जुड़े कुल 137 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। यानी, शहर के कुल कोरोना पॉजिटिव में से 8% स्वाथ्य सेवाओं से जुड़े लोग हैं। इस बीच बीएमसी ने वॉकहार्ट हॉस्पिटल को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की इजाजत दे दी है। वह मुंबई के उन छह चुनिंदा अस्पतालों में से एक है, जिन्हें कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए चिह्नित किया गया है। इससे पहले वॉकहार्ट हॉस्पिटल पर 14 दिन के लिए इलाज रोक दिया गया था। मुंबई के ही जसलोक हॉस्पिटल की ओर से कहा गया है कि उसके यहां इलाज फिर से शुरू हो गया है। इस अस्पताल के 21 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद यहां इलाज पर रोक लगा दी गई थी।

एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर सुरेश ककानी ने बताया कि मुंबई के अस्पतालों को तीन कैटेगरी में बांटा गया है। ये हैं कोविड केयर सेंटर, कोविड हेल्थ सेंटर और डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल। पहले तरह के सेंटर में उन लोगों को भर्ती किया जाएगा, जो संदिग्ध मरीज होंगे। दूसरे तरह के सेंटर में सामान्य पॉजिटिव मरीज और तीसरे तरह के अस्पताल में गंभीर मरीज भर्ती किए जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर