न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई में संक्रमण, मरीजों का आंकड़ा दो हजार के पार, धारावी में संक्रमितों की संख्या 71 हुई

मुंबई में गुरुवार को 107 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में तीनों पुरुष हैं, इनमें दो की उम्र 60 साल और एक की 54 साल है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 11:14:15

मुंबई में संक्रमण, मरीजों का आंकड़ा दो हजार के पार, धारावी में संक्रमितों की संख्या 71 हुई

मुंबई में गुरुवार को 107 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं और तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में तीनों पुरुष हैं, इनमें दो की उम्र 60 साल और एक की 54 साल है। इसके साथ ही रेड जोन में आ चुकी मुंबई में संक्रमित मरीजों की संख्या ने 2 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। यहां कोरोना पॉजिटिव 2043 हो गए है। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मुंबई के वर्ली, भायखला, बांद्रा (पूर्व), अंधेरी, कुर्ला, नाना चौक, धारावी, गोवंडी में है। ये क्षेत्र कोरोना वायरस फैलने के मामले में मुंबई के हॉटस्पॉट घोषित कर दिए गए हैं। यहां बृहद स्तर पर लोगों की जांच(स्क्रीनिंग), दवाओं का छिड़काव, इमारतों का सैनिटाइजेशन, कंटेन्मेंट जोन घोषित करना और लोगों को क्वारैंटाइन करने का काम जारी है। बीएमसी का कहना है कि बढ़ते मामलों की सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां सबसे ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। 15 अप्रैल तक यहां 31 हजार टेस्ट हो चुके हैं। अपनी बात को स्पष्ट करने के लिए बीएमसी ने एक चार्ट जारी किया है।

मुंबई में लाखों की आबादी वाली घनी बस्ती धारावी में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। एशिया के सबसे बड़े स्लम में से एक धारावी में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। अब तक यहां 71 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी (BMC) की नींद उड़ी हुई है। 15 लाख की आबादी वाली घनी बस्ती की वजह से यहां कोरोना वायरस फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है और यह खतरा मरीजों की संख्या के साथ बढ़ता जा रहा है। धारावी (Dharavi) को कोरोना वायरस (Coronaviurs) के प्रकोप से बचाने के लिए बीएमसी (BMC) ने स्पेशल ऐक्शन प्लान बनाया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि 11 नए मामलों में से चार धारावी के मुकुंद नगर, 2-2 सोशल नगर और राजीव नगर तथा एक-एक मामला साई राज नगर, ट्रांजिट कैम्प और रामजी चॉल इलाकों से सामने आए। उन्होंने बताया कि कुल 71 मामलों में से 18 मामले धारावी के मुकुंद नगर इलाके से, 8 सोशल नगर और 7 मामले मुस्लिम नगर इलाकों से सामने आए। अभी तक धारावी के 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में बनी झुग्गियों में करीब 15 लाख लोग रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर