न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई: धारावी से सामने आए 11 नए पॉजिटिव मामले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 71

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 हजार के पार पहुंच गया है। मुंबई में लाखों की आबादी वाली घनी बस्ती धारावी में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Apr 2020 3:30:17

मुंबई: धारावी  से सामने आए 11 नए पॉजिटिव मामले, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 71

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 3 हजार के पार पहुंच गया है। मुंबई में लाखों की आबादी वाली घनी बस्ती धारावी में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। एशिया के सबसे बड़े स्लम में से एक धारावी में कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। अब तक यहां 71 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 8 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में आज 165 नये मामलों के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3,000 पार हो गई है। यहां 187 की मौत हो चुकी है। मुंबई के स्लम एरिया धारावी में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी (BMC) की नींद उड़ी हुई है। 15 लाख की आबादी वाली घनी बस्ती की वजह से यहां कोरोना वायरस फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है और यह खतरा मरीजों की संख्या के साथ बढ़ता जा रहा है। धारावी (Dharavi) को कोरोना वायरस (Coronaviurs) के प्रकोप से बचाने के लिए बीएमसी (BMC) ने स्पेशल ऐक्शन प्लान बनाया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि 11 नए मामलों में से चार धारावी के मुकुंद नगर, 2-2 सोशल नगर और राजीव नगर तथा एक-एक मामला साई राज नगर, ट्रांजिट कैम्प और रामजी चॉल इलाकों से सामने आए। उन्होंने बताया कि कुल 71 मामलों में से 18 मामले धारावी के मुकुंद नगर इलाके से, 8 सोशल नगर और 7 मामले मुस्लिम नगर इलाकों से सामने आए। अभी तक धारावी के 8 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाके में बनी झुग्गियों में करीब 15 लाख लोग रहते हैं।

बीएमसी के प्लान में डॉक्टर, नर्स और मेडिकल डिपार्टमेंट शामिल हैं। ऐसी 10 टीमों में विभिन्न प्राइवेट हॉस्पिटल्स के 24 डॉक्टर शामिल हैं, जो डोर टू डोर जाकर धारावी के रहिवासियों की जांच करेंगे। उस टीम में 2 डॉक्टर, एक एएनएम और दो सीएचपीएस शामिल होंगी। जी नॉर्थ वॉर्ड के ऑफिसर किरण दिघावकर ने बताया कि धारावी के पांच इलाकों में दो-दो टीम लोगों की जांच करेगी। इसमें कल्याणवाडी, मुकुंद नगर, सोशल नगर, मुस्लिम नगर और मदीना नगर शामिल हैं। टीम यहां जांच करेगी कि किस-किस को बुखार है, खांसी है या किसी को सांस लेने में तकलीफ तो नहीं है। इसकी जांच की जाएगी। यदि कोई बुखार से पीड़ित और कफ से परेशान पाया जाएगा, तो यह टीम उसे आगे की जांच के लिए साईं अस्पताल भेजेगी। लोगों के शरीर का तापमान नापने के लिए टीम को 18 थर्मल स्कैनर भी दिए गए हैं।

188 लोगों की हुई मौत

बता दे, महाराष्ट्र में कोरोना से 188 लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मौत पुणे के ससून हॉस्पिटल में हुई है। यहां 65 साल की महिला ने दम तोड़ा है। यहां एक राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजामुद्दीन के मरकज में शामिल हुए 50 लोग राज्य में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 14 पॉजिटिव मरीज मुंबई में मिले हैं। अब तक सामने आए कुल 3 हजार से ज्यादा मामलों में से 2330 मामलों के विश्लेषण से पता चलता है कि 70% यानि 1646 मरीजों की उम्र 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है, जबकि 684 अन्य की उम्र 50 से 60 के बीच है। आंकड़ों के विश्लेषण से यह पता चलता है कि 50 से अधिक उम्र वर्ग के लोगों को इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा है। आंकड़े के अनुसार (मंगलवार तक हुई कुल 178 मौतों में से) इस आयु वर्ग के मरने वाले व्यक्तियों की संख्या करीब 77% है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर