न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

धारावी में पैर पसार रहा कोरोना, 4 की मौत, 6 नए केस... कुल 28 पॉजिटिव

हजारों झुग्गी-झोपड़ियों और लाखों की आबादी वाले मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे फैलता ही जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 11 Apr 2020 5:44:05

धारावी में पैर पसार रहा कोरोना, 4 की मौत, 6 नए केस... कुल 28 पॉजिटिव

महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) में शनिवार को कोरोना के 92 नए मामले सामने आए। इसे मिलाकर राज्य में संक्रमितों की संख्या 1666 पर पहुंच गई है। फिलहाल, नए केस किस शहर के हैं। इस बारे में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी नहीं दी है। इस वायरस की वजह से राज्य में 110 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, अकोला में तब्लीगी जमात से जुड़े एक 30 साल के युवक ने गला काटकर आत्महत्या कर ली है। शुक्रवार को रिपोर्ट में उसे संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह अकोला के हॉस्पिटल में भर्ती था। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम जहरुल इस्लाम था। वह असम का रहने वाला था। सात अप्रैल अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसका शव हॉस्पिटल के बाथरूम से बरामद हुआ। शव के पास एक ब्लेड मिला है। पुलिस का मानना है कि इसी से उसने अपना गला काटा होगा।

वहीं, हजारों झुग्गी-झोपड़ियों और लाखों की आबादी वाले मुंबई के धारावी इलाके में कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे फैलता ही जा रहा है। शनिवार को मुंबई के धारावी में 80 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वह मुंबई के कस्तूरबा हॉस्पिटल में भर्ती था। उसकी किडनी खराब थी। इसके साथ हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज भी थी। इसी के साथ धारावी में मरने वालों की संख्या अब तक 4 हो गई है। यहां 28 से ज्यादा मरीज संक्रमित पाए गए हैं। 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत के साथ ही धारावी में इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। वहीं 6 नए केस मिलने से यहां अब तक कोरोना के 28 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं।

नए मरीजों में दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने हुए जमात के कार्यक्रम से लौटकर आए दो लोग भी शामिल हैं। बीएमसी के अधिकारियों के मुताबिक, 11 नए मरीजों में से तीन महिलाएं हैं। उन्होंने बताया कि उनमें से एक महिला की उम्र 29 वर्ष है, जो वैभव नगर के पहले से सही संक्रमित एक डॉक्टर की पत्नी है, जबकि दूसरी महिला की उम्र 31 वर्ष है, जो कल्याणवाड़ी इलाके की रहने वाली है।

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा,‘शुक्रवार को कोरोना वायरस के 5 मामले सामने आने के बाद से छह और नए मामले सामने आए हैं। इन छह रोगियों में से पांच मुकुंद नगर के निवासी हैं जबकि 26 वर्षीय एक व्यक्ति राजीव गांधी चॉल में रहता है। वहीं, दादर में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सुश्रूषा अस्पताल की दो नर्सें संक्रमित पाई गई हैं। साथ ही एक 80 साल के बुजुर्ग में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। दादर में अब तक कोरोना के छह मरीज मिल चुके हैं। अस्पताल सील कर दिया गया है। नर्सों के संपर्क में आए लोगों को क्वारैंटाइन किया जा रहा है।

मुंबई से सटे पनवेल में पुलिस ने भाजपा पार्षद अजय को गिरफ्तार किया। वह अपने 11 दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना रहा था। बाद में पुलिस ने से जमानत दे दी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका