न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र / संक्रमितों की संख्या हुई 18 हजार 120, मुंबई के आर्थर जेल में पहुंचा कोरोना, 103 पॉजिटिव

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हजार 120 हो गई है। महाराष्ट्र में आज कोरोना के 1362 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 651 लोगों की जान कोरोना के चलते गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 May 2020 11:27:26

महाराष्ट्र / संक्रमितों की संख्या हुई 18 हजार 120, मुंबई के आर्थर जेल में पहुंचा कोरोना, 103 पॉजिटिव

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 हजार 120 हो गई है। महाराष्ट्र में आज कोरोना के 1362 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 651 लोगों की जान कोरोना के चलते गई है। मुंबई के धारावी में आज कोरोना के 50 नए केस, इलाके में अब तक 783 मामले सामने आ चुके हैं। कुल 21 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो गई है। वहीं, मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में 77 कैदी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल के 26 कर्मचारी भी संक्रमित हैं। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 103 हो गई है। कैदियों को जीटी हॉस्पिटल और सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल में दाखिल कराया जाएगा। कैदियों को शुक्रवार सुबह सुरक्षा के बीच हॉस्पिटल पहुंचाया जाएगा। जेल के जो स्टाफ हैं, उन्हें अलग से हॉस्पिटल पहुंचाया जाएगा। आर्थर रोड जेल मुंबई की सबसे पुरानी जेल है। यह कस्तूरबा हॉस्पिटल के ठीक सामने है। कस्तूरबा हॉस्पिटल को ही मुंबई में कोविड-19 का नोडल हॉस्पिटल बनाया गया है। जेल में फिलहाल 2 हजार विचाराधीन कैदी बंद हैं, हालांकि इसकी क्षमता 800 कैदियों की ही है। जेल में कैदियों के बीच आपसी दूरी की भी समस्या है क्योंकि क्षमता से ज्यादा कैदी यहां बंद हैं।

जेल में अब तक 200 से ज्यादा लोगों के स्वाब टेस्ट लिए गए हैं जिनमें 103 लोग पॉजिटिव आए हैं। ताजा मामले उस घटना के बाद सामने आए हैं जिसमें बुधवार को 45 साल के एक कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह कैदी नारकोटिक्स एक्ट के तहत जेल में बंद है।

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि आर्थर रोड जेल में 2800 से ज्यादा कैदी हैं। जेल की एक बैरक में कोरोना का केस पाया गया था। इसके बाद जेल के सभी कैदियों और स्टाफ की कोरोना जांच कराई गई। रिपोर्ट में 77 कैदियों और 26 जेल अधिकारियों के पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि हुई है।

coronavirus,coronavirus outbreak,mumbai,maharashtra,arthur jail,covid 19 cases,news,news in hindi

मजदूरों की घर वापसी पर उठे सवाल

राज्य कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने अपनी ही सरकार पर सवाल उठाया है। भुजबल ने कहा कि महाराष्‍ट्र से मजदूरों के पलायन की तस्वीरें राज्य सरकार के लिए अशोभनीय हैं। लॉकडाउन के संबंध में प्रशासन के विरोधाभासी आदेशों के कारण अफरा-तफरी का माहौल है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि जो भी प्रवासी मजदूर अपने मूल स्थानों पर लौटना चाहते हैं, उन्हें अब मेडिकल सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। उनकी सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों के क्लीनिक के बाहर बड़ी कतार से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका