न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र में बिगड़े हालात / 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 552 नए मामले, मरीजों की संख्या 4000 के पार

कोरोना संक्रमण से देश में लगातार मौतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को 30 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में रविवार का दिन भी राज्य के लिए मुसीबत लेकर आया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 11:36:35

 महाराष्ट्र में बिगड़े हालात / 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 552 नए मामले, मरीजों की संख्या 4000 के पार

कोरोना संक्रमण से देश में लगातार मौतें बढ़ती जा रही हैं। रविवार को 30 लोगों की जान चली गई। महाराष्ट्र में रविवार का दिन भी राज्य के लिए मुसीबत लेकर आया है। बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के 552 नए मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 4 पुरुष और 8 महिलाएं हैं। मृतकों की उम्र 26 से 63 साल के बीच की बताई गई है। यहां, कोरोना वायरस के कुल मामले 4,200 हो चुके हैं। इनमें से अब तक 223 लोगों की मौत हो गई है जबकि 507 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि 20 अप्रैल से हम 26 जिलों (ग्रीन और ऑरेंज जोन वाले) औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने जा रहे हैं। ग्रीन जोन में वे जिले शामिल हैं जहां कोरोना का कोई ऐक्टिव केस नहीं है जबकि ऑरेंज जोन में उन जिलों को रखा गया है जहां मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है। सीएम उद्धव ने बताया कि राज्य में अब तक 66 हजार 896 टेस्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि से जुड़े किसी भी काम को नहीं रोका जाएगा, लेकिन राज्यों के बॉर्डर अभी सील रहेंगे।

राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी नेता देवेंद्र फडणवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को कुछ अहम सुझाव दिए हैं। फडणवीस ने कहा है कि राज्य में 63 से 79% कोरोना के केस एक दूसरे के संपर्क में आने से बढ़े हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, इसलिए ICMR के टेस्टिंग प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना चाहिए और पॉजिटिव पाए गए मामलों की सही रिपोर्टिंग होनी चाहिए।

मुंबई के धारावी में 20 नए मामले, 138 हुए मरीज

मुंबई के धारावी में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे है। रविवार को 20 नए केस सामने आए इस तरह यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों को संख्या बढ़कर 138 तक पहुंच गई। रविवार को धारावी में कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। यहां अब तक 11 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। जानकारों ने पहले ही आशंका जताई थी कि अगर समय रहते धारावी में कोरोना वायरस के फैलाव को नहीं रोका गया, तो यहां हालात मुश्किल हो सकते हैं। मुंबई में जहां कोरोना के मरीजों की संख्या में ब्रेक लगा है, वहीं धारावी में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। धारावी में 16 अप्रैल को 26 नए केस सामने आए, जबकि 17 अप्रैल को यहां मरीजों की संख्या में 15 मरीजों की बढ़ोतरी हुई। वहीं, 18 अप्रैल को भी धारावी में 16 नए मरीज कोरोना बाधित पाए गए थे। तब यहां मरीजों की संख्या 118 थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका