न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन का उल्लंघन / इंदौर में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने बरसाईं लाठी, झुंड में खड़े लोगों को बनाया मुर्गा

इंदौर में सुबह कई संदेवनशील क्षेत्राें में बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने डंडे से समझाया। चेकिंग के दौरान जरूरी दस्तोवज या उचित कारण नहीं होने पर पुलिस ने लाठी से पीटते हुए उन्हें घरों की ओर लौटा दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 2:16:51

लॉकडाउन का उल्लंघन / इंदौर में बेवजह घूमने वालों पर पुलिस ने बरसाईं लाठी, झुंड में खड़े लोगों को बनाया मुर्गा

मध्य प्रदेश में कोरोना का हॉटस्पॉट बना इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में 18 नए पॉजिटिव मिलने के साथ ही यह आंकड़ा 900 के पार पहुंच गया है। शहर में अब तक 915 कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। 52 की मौत हो चुकी है। जैसे की देश में लॉकडाउन लगाया हुआ है इसके बावजूद लोग कानून का पालन नहीं कर रहे हैं और बेवजह सड़कों पर घूम रहे है। ऐसे में इंदौर में सुबह कई संदेवनशील क्षेत्राें में बेवजह घूमने वालों को पुलिस ने डंडे से समझाया। चेकिंग के दौरान जरूरी दस्तोवज या उचित कारण नहीं होने पर पुलिस ने लाठी से पीटते हुए उन्हें घरों की ओर लौटा दिया। इसी बीच सराफा टीआई का एक वीडियो सामने आया है, इसमें वे बेवजह घूमने वालों को सबक सिखा रही हैं। पंढरीनाथ थाने के टीआई भी जवाहर मार्ग पर कुछ ऐसा ही करते नजर आए।

lockdown,madhya pradesh police,coronavirus,indore news,coronavirus news,news in hindi

सराफा टीआई अमृता सोलंकी वीडियो में कहती सुनाई दे रही हैं कि सुनो... तुम किसी से भी मेरी शिकायत कर देना। मार... इसके बाद एक युवक दूसरे को जोरदार डंडा चिपका देता है... इस पर टीआई कहती हैं, अब समझ आया लॉकडाउन में बाहर निकलने पर कैसा लगता है।

जब पुलिसवाला मरता है तो कैसा लगता है हमको... जब डॉक्टर मरता है तो... और तुमको तफरी करनी है। मार... इसके बाद फिर से युवक डंडा बरसाना शुरू कर देता है। मार खाने वाला भागता है तो वे कहती हैं वहीं खड़े रहो, अब बाहर निकल के बता देना। युवक को कहती हैं तूने इसे धीरे मारा... इससे चार गुना तेज तुझे मारूंगी।

इसके बाद दूसरे युवक को डंडा देते हुए कहती हैं, यदि तूने धीरे मारा तो चार की आठ मारूंगी तुझे। इसके बाद दूसरे ने पिटाई शुरू की। टीआई कहती हैं हम क्यों पेशेंट बने तुम्हारे कारण.. पिटाई के बाद युवक नीचे बैठ जाता है इस पर वे उससे पूछती हैं कैसा लगा, अच्छा लगा रहा है। अब निकलोगे बाहर, पूरे मोहल्ले को शिकायत है तुमसे, रोज आकर समझाती हूं तुमको... तुमको समझाकर थक गई मैं... इसके बाद फिर से एक युवक को डंडा उठाने का कहती हैं।

lockdown,madhya pradesh police,coronavirus,indore news,coronavirus news,news in hindi

सजा में चलाया ढाई किमी पैदल

मंगलवार सुबह पुलिस टीम ने रावजी बाजार, चंदन नगर, जूनी इंदौर, खजराना, रानीपुरा, टाटपट्‌टी बाखल सहित पश्चिमी इलाके में सख्ती की। ये सभी क्षेत्र अति संवेदनशील हैं। इन्हीं क्षेत्रों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। संक्रमित क्षेत्र होने के बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं। कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस ने सदर बाजार इलाके में ढाई किमी पैदल मार्च निकाला।

झुंड में खड़े लोगों को बनाया मुर्गा

वहीं, कॉलोनियों में झुंड बनाकर खड़े युवकों को पकड़कर उन्हें मुर्गा बनवाया और फिर उन्हें चलने को कहा। एएसपी मनीष खत्री ने बताया कि फ्लैग मार्च इमली बाजार से जिंसी, बड़ा गणपति, गोपाल निवास चौराहा, कड़ाबिन, जिंसी हाट मैदान, मल्हार पल्टन, छीपा बाखल, मल्हारगंज थाना, जूना रिसाला और मुन्ना मेडिकल तक निकाला गया। इस दौरान कई गाड़ियाें को भी जब्त किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ