न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंदौर में कोरोना का कहर जारी, मौत का आंकड़ा पहुंचा 60, 1207 संक्रमित मरीज

इंदौर में रविवार रात 31 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही शहर में मरने वालों का आंकड़ा 60 तक पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 27 Apr 2020 11:22:29

इंदौर में कोरोना का कहर जारी, मौत का आंकड़ा पहुंचा 60, 1207 संक्रमित मरीज

इंदौर (Coronavirus in Indore) में रविवार रात 31 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए और तीन लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही शहर में मरने वालों का आंकड़ा 60 तक पहुंच गया है। जिन तीन लोगों की मौत रविवार को हुई थी वे नीलकंठ कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय महिला, बापू नगर निवासी 65 वर्षीय महिला और दानावाली गली निवासी 67 साल की वृद्धा है। शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या 1207 हो गई है।

हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ के प्रशासनिक जस्टिस सतीशचंद्र शर्मा के यहां काम करने वाले कर्मचारी गुलाब शर्मा के संक्रमित आने के बाद उनके परिवार सहित डिप्टी रजिस्ट्रार वीपी सिंह को होम क्वारेंटाइन किया गया है। जस्टिस शर्मा, उनकी पत्नी व बच्चों को बंगले पर अलग-अलग कमरों में रखा गया है।

शहर में बढ़ते मामलों के साथ शहर के कंटेनमेंट एरिया भी बढ़ते जा रहे हैं। तीन दिन में 55 नए इलाके या कॉलोनियों में मरीज मिले हैं, जिससे शहर के लगभग 77 वार्डों में 181 कंटेनमेंट एरिया हो गए हैं। नए इलाकों में रेसीडेंसी एरिया का गेस्ट हाउस, पागनीसपागा, साधु वासवानी नगर, सुदर्शन नगर, जगजीवनराम नगर, नया बसेरा, गणेशधाम, रामानंद नगर, गोयल नगर, कमला नेहरू नगर जैसे इलाके शामिल हैं।

बता दे, इंदौर में वायरस के बाकी शहरों से ज्यादा घातक होने की आशंका जताई जा ही है। कहा जा रहा है कि ये वायरस विलकुल वैसा ही है जैसा वुहान में था। अगर जांच में इसकी पुष्टि होती है तो इंदौर में स्थिति और खराब हो सकती है। इसलिए इंदौर के सैंपल के सैंपल जांच के लिए प्रदेश सरकार ने इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजे हैं। यहां अन्य प्रदेशों से मंगाए गए कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों के सैंपल से इंदौर के पॉजिटिव मरीजों के सैंपल की तुलनात्मक जांच की जाएगी। जांच में पता चलेगा कि वायरस की जीन का म्युटेशन तो नहीं हो रहा है। यदि ऐसा हुआ तो यह चीन, अमरिका, युरोपीय और खाड़ी देशों के वायरस से ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ये राज्य संक्रमित मरीजों की संख्या के हिसाब से पांचवे नंबर पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र (8068), गुजरात (3301), दिल्ली (2968), राजस्थान (2185) के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मध्य प्रदेश (2137) में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका