न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना : इंदौर में 22 नए मामले आए सामने, 42 साल के व्यक्ति की हुई मौत

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में मध्य प्रदेश का भी नाम है। यहां सबसे ज्यादा संक्रमित मामले इंदौर और भोपाल से सामने आ रहे है। इंदौर में 328 संक्रमित हो गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Apr 2020 1:28:28

कोरोना : इंदौर में 22 नए मामले आए सामने,  42 साल के व्यक्ति की हुई मौत

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में मध्य प्रदेश का भी नाम है। यहां सबसे ज्यादा संक्रमित मामले इंदौर और भोपाल से सामने आ रहे है। इंदौर में 328 संक्रमित हो गए हैं। यहां सोमवार को 22 नए मामले सामने आए। एक 42 साल के व्यक्ति की मौत भी हो गई है। यह अरविंदो अस्पताल में भर्ती था। जिले में अब तक इस वायरस से 33 लोगों की जान गई है। इससे पहले रविवार रात 8 संक्रमित मिले थे। 2 ने दम तोड़ दिया था। रविवार को जिनकी मौत हुई थी, उनमें मोती तबेला निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और सोमनाथ की चाल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। शनिवार को इन दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, लेकिन इससे पहले ही इनकी मृत्यु हो चुकी थी।

सीएमएचओ डॉ प्रवीण जड़िया का कहना है कि रविवार रात जांचे गए सैंपल में 22 लोग पाॅजिटिव पाए गए हैं। अब तक कुल 35 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। हम कैंटोनमेंट क्षेत्र में सर्वेक्षण कार्य करवा रहे हैं। रविवार तक 16,000 से ज्यादा सर्वे हो चुके हैं। आशा, आंगनबाड़ी और टीचर्स की टीम ने सर्वे के दौरान ढाई सौ से ज्यादा मरीज खोजे हैं। डॉक्टरों द्वारा चेक करने पर 27 लोग सामान्य पाए गए थे, जिन्हें मौके पर ही दवा दी गई। जड़िया के अनुसार 1142 सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा बढ़ सकता है। इसलिए हमने अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ा ली है। 300 बेड वाले बीमा अस्पताल को अधिग्रहित किया गया है। चोइथराम को भी रेड और येलो जोन में रखा गया है। जो लोग 14 दिन से क्वारैंटाइन हाउस में रह रहे हैं, उन्हें भी डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

37 वर्षीय उद्योगपति की मृत्यु, पहली रिपोर्ट निगेटिव

रविवार को नीलकंठ कॉलोनी निवासी रेडीमेड व्यवसायी चिराग भंडारी (37) की मृत्यु हो गई। सांस लेने में तकलीफ और बुखार के कारण उन्हें विशेष हॉस्पिटल में भर्ती किया था। कोरोना की आशंका में उनकी जांच भी हुई, लेकिन रिपोर्ट निगेटिव आई। परिजन के मुताबिक, उन्हें सात दिन पहले बुखार आया था। दवाइयों से हालत नहीं सुधरी तो अस्पताल में भर्ती किया। अब उनका सैंपल फिर जांच में भेजा है, रिपोर्ट सोमवार तक आएगी।

पुलिस पर हमला करने वाले गिरफ्तार, निकले कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश के सतना और जबलपुर से जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वह कोरोना (Coronavirus) पॉजिटिव निकले। इन लोगों ने इंदौर स्थित कंटेनमेंट जोन में पुलिस की टीम पर हमला किया था। तीनों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है। इनकी गिरफ्तारी के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर