न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लॉकडाउन / चाइल्ड हेल्प लाइन पर डायल कर पिता ने कहा - साहब! आठ बच्चे भूखे हैं, हमें खाना भिजवा दो, तुरंत हुई कारवाही

सुखद बात यह रही कि सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्प लाइन टीम तुरंत लोहादेवी गांव पहुंची। शिवपुरी में संचालित मोदी किचिन से साथ लाए खाने के पैकेट बच्चों व उनके माता-पिता को दिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Apr 2020 4:22:53

लॉकडाउन / चाइल्ड हेल्प लाइन पर डायल कर पिता ने कहा - साहब! आठ बच्चे भूखे हैं, हमें खाना भिजवा दो, तुरंत हुई कारवाही

कोरोना वायरस के चलते देश में लगे लॉकडाउन की वजह से रोज कमाकर खाने वालों की लिए जीवन बसर करना भारी पड़ रहा है, हालाकि, सरकार की तरफ से हर तरह की मदद दी जा रही है ऐसे में ग्वालियर के जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर लोहादेवी गांव से चाइल्ड हेल्प लाइन के 1098 नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन लगाया। श्रीचंद जाटव नाम के इस व्यक्ति ने फोन पर कहा कि साहब! बच्चे भूखे हैं, हमें खाना भिजवा दो। हमारे आठ बच्चे हैं। घर में आटा खत्म हो गया है। तीन दिनों से बच्चों को चावल उबालकर खिला रहे हैं। लेकिन बच्चों का चावल से पेट नहीं भरता। बच्चे बार-बार रोटी मांग रहे हैं। इसलिए मजबूर होकर चाइल्ड हेल्प लाइन पर फोन लगाकर खाने के लिए मदद मांगनी पड़ी। सुखद बात यह रही कि सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्प लाइन टीम तुरंत लोहादेवी गांव पहुंची। शिवपुरी में संचालित मोदी किचिन से साथ लाए खाने के पैकेट बच्चों व उनके माता-पिता को दिए।

बच्चे बार-बार रोटी मांग रहे

ग्राम लोहादेवी निवासी श्रीचंद जाटव और उसकी पत्नी फूलदेवी जाटव की सात बेटियां और एक बेटा है। श्रीचंद मकान बनाने का काम करता है। लॉकडाउन में काम बंद है, इसलिए घर रहना पड़ रहा है। घर में रखे सारे गेहूं पिसवा लिए। आटा तीन दिन पहले ही खत्म हो गया। अब सिर्फ सात किलो चावल ही बचे थे, जिन्हें उबालकर आठों बच्चे व खुद खा रहे थे। लेकिन चावलों से बच्चों का ठीक से पेट भी नहीं भर रहा था। बच्चे बार-बार रोटियां मांग रहे थे। इसलिए शुक्रवार को किसी ने चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 दे दिया। श्रीचंद ने नंबर डायल कर अपने परिवार की स्थिति बताई और खाने की मांग रखी।

चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के सदस्य संगीता चव्हाण और विनोद परिहार बाइक से लोहादेवी गांव पहुंचे। मोदी किचिन से लाए दस पैकेट परिवार को खाने के लिए दे दिए है। आठ बच्चों को लेकर श्रीचंद जाटव ने का कहना है कि उसकी पहली पत्नी शादी के बाद छोड़कर चली गई। नजदीक के गांव तानपुर की रहने वाली फूलवती के पति का देहांत हो गया। श्रीचंद की फूलवती दूसरी पत्नी है। इस तरह दोनों के 8 बच्चे हैं।

मामले की सूचना पर कलेक्टर अनुग्रहा पी. ने जनपद के माध्यम से गेहूं पहुंचाने के निर्देश दिए। श्रीचंद ने बताया कि शाम को सेल्समैन 10 किग्रा गेहूं आकर दे गया। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने निर्देश देकर आंगनबाड़ी केंद्र से 7 टीएचआर पैकेट भिजवा दिए। जिससे बच्चे पोषण आहार खा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ