न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल / 4 महीने के बच्चे की कोरोना से हुई मौत, देश में 718 लोगों ने गंवाई जान

केरल में 4 महीने के बच्चे की कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Apr 2020 11:07:58

केरल / 4 महीने के बच्चे की कोरोना से हुई मौत, देश में 718 लोगों ने गंवाई जान

केरल (Coronavirus in Kerala) में 4 महीने के बच्चे की कोझीकोड मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बच्चा कोरोना संक्रमित था। बच्चे में 22 अप्रैल को कोरोना की पुष्टि हुई थी। बच्चे को हार्ट प्रॉब्लम की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, लेकिन बाद में कोरोना संक्रमण की जानकारी मिली। केरल में अब तक 447 कंफर्स केस आ चुके हैं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

चंडीगढ़ में एक मासूम बच्ची की मौत

इससे पहले चंडीगढ़ में पीजीआई में हार्ट सर्जरी के लिए आई 6 महीने की बच्ची ने 26 घंटे तक कोरोना वायरस से लड़ने के बाद गुरुवार दोपहर को दम तोड़ दिया। बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई थी। वह आईसीयू में थी और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया कि संक्रमण की पुष्टि के बाद उसे बुधवार सुबह 11 बजे कोरोना वॉर्ड में भर्ती किया गया था। वह बुधवार रात से वेंटिलेटर और ग्लूकोज पर थी। इन्फेक्शन काफी बढ़ गया था, जिसकी वजह से उसे बचाया नहीं जा सका। उसे पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में दिल में छेद के इलाज के लिए भर्ती किया गया था। इसके बाद उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

coronavirus,coronavirus death,coronavirus death in india,kerala,kerala coronavirus outbreak,coronavirus in kerala,news,news in hindi

देश (Coronavirus in India) में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुल मरीजों की संख्या 23 हजार 77 हो गई है। कोरोना की चपेट में आकर अब तक 718 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में पिछले 5 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 7 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को 1667 मामले सामने आए। एक दिन में यह मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा 1580 संक्रमित मिले थे। 18 अप्रैल को देश में 15724 मरीज थे। तब से लेकर गुरुवार तक 7315 मरीज बढ़े हैं।

महाराष्ट्र में 6430 संक्रमित

कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 6430 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 283 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 789 लोग ठीक हो चुके हैं। यहां 24 घंटे में कोरोना के 778 पॉजिटिव मिले हैं और 14 लोगों की मौत हुई है। इनमें मुंबई में 6, पुणे में 5 और नंदुरबार, नवी मुंबई और धुले में एक-एक की जान गई। इससे पहले 21 अप्रैल को 552 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।

दिल्ली में 2376 संक्रमित
दिल्ली में अब तक 2376 मामले आए हैं, जिसमें 50 की मौत हुई है। अब तक कुल 804 कोरोना के मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली (Coronavirus in Delhi) में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए हॉटस्पॉट जोन की संख्या भी बढ़ा दी गई है। राजधानी में अब 92 हॉटस्पॉट हो गए हैं। दिल्ली के जहांगीरपुरी में 46 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद यहां लोगों की आवाजाही बंद कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए 46 लोगों को नरेला के क्वारनटीन सेंटर ले जाया गया है। जहांगीरपुरी से अबतक कुल 89 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ