न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना में 7 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, पंजाब और दिल्ली सरकार न कहा - कोई रियायत नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के ऐलान के मुताबिक, कई राज्यों ने 20 अप्रैल से लॉकडाउन (Lockdown) में कुछ रियायतें देने की तैयारी कर ली हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Apr 2020 11:13:37

तेलंगाना में 7 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, पंजाब और दिल्ली सरकार न कहा - कोई रियायत नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के ऐलान के मुताबिक, कई राज्यों ने 20 अप्रैल से लॉकडाउन (Lockdown) में कुछ रियायतें देने की तैयारी कर ली हैं। लेकिन, तेलंगाना, पंजाब और दिल्ली ने सोमवार यानी कल से कोई भी ढील न देने का फैसला किया है। इन तीनों राज्यों में पिछले कुछ दिनों में मामले तेजी से बढ़ रहे है. जिसकी वजह से तेलंगाना ने 7 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है वहीं पंजाब ने कहा कि 3 मई तक लॉकडाउन में कोई रियायत नहीं दी जाएगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 27 अप्रैल को होने वाली समीक्षा बैठक में ही लॉकडाउन में राहत देने पर विचार किया जाएगा, उससे पहले नहीं।

तेलंगाना में डोर-टू-डोर फूड और पार्सल डिलीवरी पर भी रोक

तेलंगाना में आज 49 नए संक्रमित मामले सामने आए है इसके साथ ही यहां संक्रमितों का आंकड़ा 858 तक पहुंच गया है. लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए तेलंगाना में मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कैबिनेट में लॉकडाउन को 7 मई तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। जिसे मंत्रिमंडल ने पास कर दिया। केसीआर ने कहा कि 7 मई तक प्रदेश के सभी कंटेनमेंट जोन में 14 दिन का जरूरी आईसोलेशन पीरियड पूरा हो जाएगा। राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि किसी भी एजेंसी और कंपनी को डोर टू डोर ई-डिलीवरी, फूड डिलीवरी, पार्सल डिलीवरी की इजाजत नहीं दी जाएगी। कैबिनेट ने मकान मालिकों से अपील की है कि वह इस समय सीमा तक किसी भी किराएदार से किराया ना मांगें।

पंजाब में अमरिंदर ने कहा- 3 मई को समीक्षा करेंगे

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम अभी लॉकडाउन में 3 मई तक कोई राहत देने नहीं जा रहे हैं। केवल गेंहू की खरीद और बिक्री को इससे छूट रहेगी। उन्होंने कहा कि 3 मई को एक बार फिर से समीक्षा बैठक की जाएगी। उन्होंने सभी जिलों में प्रशासन को कर्फ्यू का सख्ती से पालन करवाने के आदेश दिए हैं। माना जा रहा था कि रमजान के मद्देनजर इस हफ्ते राज्य में कुछ रियायतें दी जा सकती हैं। लेकिन, अमरिंदर ने स्पष्ट कर दिया है कि रमजान के लिए किसी भी व्यक्ति को विशेष पास या ऐसी सुविधाएं नहीं दी जाएंगी। यहां अभी तक 244 संक्रमित मामले सामने आ चुके है।

दिल्ली में लोगों की जिंदगी को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन में कोई रियायत नहीं

राजधानी में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हालात चिंताजनक है और सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह सहमति बनी की कि वर्तमान स्थिति में ढिलाई देने पर स्थिति बिगडी तो खुद को माफ नहीं कर पाएंगे। इसलिये एक हफ्ते बाद 27 अप्रैल को फिर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। फिलहाल दिल्ली में लॉकडाउन में किसी प्रकार की कोई छूट नहीं है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि अपने दिल्लीवासियों की ज़िंदगी का ख्याल रखते हुए हमने फैसला लिया है कि फिलहाल लॉकडाउन की शर्तों में कोई ढिलाई नहीं दी जाएगी। एक हफ्ते बाद हम दोबारा विशेषज्ञों के साथ बैठकर इसका मूल्यांकन करेंगे और जरूरत पड़ी तो ढिलाई दे सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हालात को देखते हुए लॉकडाउन जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं, जिनमें वायरस का कोई लक्षण दिखाई नहीं देता।स्थिति चिंताजनक है। इसे ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। दरअसल, शनिवार को दिल्ली में मिले सभी 186 मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखे। उन्हें पता ही नहीं था कि उन्हें कोरोना वायरस है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर