न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के अब तक 37 हजार 257 मामले, महाराष्ट्र में एक दिन में 1008 नए पॉजिटिव मिले

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को यहां रिकॉर्ड 2391 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की आंकड़ा 37 हजार 257 हो गया हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 May 2020 9:10:29

देश में कोरोना के अब तक 37 हजार 257 मामले, महाराष्ट्र में एक दिन में 1008 नए पॉजिटिव मिले

देश में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus in India) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को यहां रिकॉर्ड 2391 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही संक्रमितों की आंकड़ा 37 हजार 257 हो गया हैं। 10 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 1008 मरीज बढ़े। इसके अलावा गुजरात में 326, दिल्ली में 223, पंजाब में 105, राजस्थान में 82, तमिलनाडु में 203, बिहार में 41 नए मामले सामने आए। ये आंकड़े covid19india।org के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 35 हजार 43 संक्रमित हैं। इनमें से 25 हजार 7 का इलाज चल रहा है, 8888 ठीक हुए हैं और 1148 की मौत हुई।

5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए

01 मई - 2391
28 अप्रैल -1902
25 अप्रैल - 1835
29 अप्रैल - 1702
23 अप्रैल - 1667

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus news,covid 19,covid 19 news,coronavirus news in hindi,coronavirus in maharashtra,coronavirus in uttar pradesh,coronavirus in rajasthan,coronavirus in delhi,coronavirus in madhya pradesh,news,news in hindi

महाराष्ट् में कुल संक्रमित मामले 11506 तक पहुंच गए है। यहां शुक्रवार को रिकॉर्ड 1008 नए मामले सामने आए। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर जनता से फेसबुक के जरिए बातचीत की। उन्होंने कहा कि राज्य में 3 मई के बाद से कई जिलों में शर्तों के साथ लॉकडाउन के नियम में ढील दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन सिर्फ एक स्पीड ब्रेकर है और जल्द स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि तीन मई के बाद हम राज्य में शर्तों के सात कई जगह ढील देने जा रहे हैं। लेकिन ऑरेंज और ग्रीन जोन के लोग भी सतर्क रहें और सहयोग करें, अन्यथा पिछले कुछ दिनों में हमने जो कुछ भी हासिल किया है, वह हम खो देंगे। इसलिए, हम धैर्य और सावधानी के साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं चाहता हूं कि लोग कोरोना से घबराएं नहीं। यह केवल समय पर उपचार शुरू करने के बारे में है। कुछ दिनों के बीच छोटे बच्चों से लेकर 83 साल के लोग इससे ठीक होकर घर गए हैं। वेंटिलेटर पर रहने वाले लोग भी ठीक हो गए हैं।

महाराष्ट्र में 30 अधिकारियों सहित 227 पुलिसकर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से 66 पुलिसकर्मी गुरुवार से शुक्रवार के बीच संक्रमित हुए हैं। 227 संक्रमित पुलिसकर्मियों में 22 आरक्षी और आठ पुलिस अधिकारी संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 172 आरक्षी और 22 अधिकारियों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus news,covid 19,covid 19 news,coronavirus news in hindi,coronavirus in maharashtra,coronavirus in uttar pradesh,coronavirus in rajasthan,coronavirus in delhi,coronavirus in madhya pradesh,news,news in hindi

राजस्थान में कुल संक्रमित मामले 2666 तक पहुंच गए है। यहां शुक्रवार को 82 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें जोधपुर में 18, जयपुर में 14, अजमेर में 11, कोटा और चित्तौड़गढ़ में 7-7, जबकि राजसमंद में 1-1 मरीज मिला। राज्य में सबसे ज्यादा 921 संक्रमित जयपुर और इसके बाद 528 जोधपुर में हैं। राजस्थान में जयपुर और जोधपुर में ही 1400 संक्रमित मरीज हैं। प्रदेश की कुल 338 में से 50 तहसील क्षेत्रों में ही अभी तक कोरोना रोगी मिले हैं। बाकी 288 तहसील क्षेत्र ऐसे हैं, जहां अभी तक कोई रोगी नहीं मिला। यह पूरे प्रदेश का कुल 84% है। यानी 84% भौगोलिक क्षेत्र और 70% आबादी अभी तक सुरक्षित है। कोरोना का कहर 15% भोगौलिक क्षेत्र व 30% आबादी में ही है।

जयपुर, दूदू ,आमेर ,शाहपुरा, कोटपूतली ,अजमेर, भिनाय, बांसवाड़ा ,कुशलगढ़ ,जोधपुर ,लूणी ,कोटा ,रामगंजमंडी ,नागौर ,लाडनूं ,परबतसर ,भरतपुर ,वैर ,बयाना ,झालावाड़ का पिड़ावा रेड जोन में हैं।

6 जिले (जालौर, सिरोही, श्रीगंगानगर, बूंदी, प्रतापगढ़, बारां) ग्रीन जोन में हैं। इनमें 42 तहसीलें हैं। बारां की एक तहसील को छोड़ शेष 41 में एक भी रोगी नहीं मिला।

ऑरेंज जोन में 19 जिले हैं। यहां 187 तहसीलों में सिर्फ 29 में मरीज मिले हैं। इनमें चूरू, झुंझुनूं की 3-3, अलवर, बीकानेर, दौसा, चित्तौड़गढ़, पाली, सवाई माधोपुर, टोंक की 2-2 और बाड़मेर, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, राजसमंद, करौली, उदयपुर, सीकर की एक-एक तहसील शामिल है। इसके अलावा 168 तहसीलों में अभी तक एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus news,covid 19,covid 19 news,coronavirus news in hindi,coronavirus in maharashtra,coronavirus in uttar pradesh,coronavirus in rajasthan,coronavirus in delhi,coronavirus in madhya pradesh,news,news in hindi

मध्यप्रदेश में कुल संक्रमित मामले 2715 तक पहुंच गए है। यहां शुक्रवार को संक्रमण के 95 नए मामले सामने आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की 30 अप्रैल की रिपोर्ट में 2617 सैम्पल की जांच में सिर्फ 65 टेस्ट पॉजिटिव आए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विभिन्न प्रदेशों से मध्य प्रदेश के लगभग 40,000 मजदूरों को बसों से लाया जा चुका है। कुछ मजदूर मार्ग में है तथा अब बाकी एक लाख से अधिक मजदूरों को ट्रेन से मध्यप्रदेश वापस लाया जाएगा। इसके लिए रेल मंत्री से बात हो चुकी है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। गुरुवार को आई जांच रिपोर्ट में प्रदेश में मात्र 2।4% कोरोना पॉजिटिव निकले। भोपाल में 1.9% इंदौर में 2.2 और जबलपुर में 4.4% पॉजिटिव पाए गए। यह अच्छे संकेत हैं। हम जल्दी ही कोरोना को हरा देंगे। चौहान ने कहा कि अब इंदौर की स्थिति में भी तेजी गति से सुधार हो रहा है। जांच रिपोर्ट में इंदौर के 451 टेस्ट रिजल्ट में से मात्र 10 पॉजिटिव आए। प्रदेश की 30 अप्रैल की रिपोर्ट में 2617 सैम्पल की जांच में सिर्फ 65 टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। भोपाल में 1275 जांचों में से 25 और जबलपुर में 157 में से 7 और उज्जैन में 94 में से 11 पॉजिटिव आईं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को किसानों के बैंक खातों में फसल बीमा की 2990 करोड़ राशि का ऑनलाइन भुगतान किया। इससे प्रदेश के 14 लाख 93 हजार 171 को फायदा होगा।

coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus news,covid 19,covid 19 news,coronavirus news in hindi,coronavirus in maharashtra,coronavirus in uttar pradesh,coronavirus in rajasthan,coronavirus in delhi,coronavirus in madhya pradesh,news,news in hindi

उत्तरप्रदेश में कुल संक्रमित मामले 2328 तक पहुंच गए है। यहां, 24 घंटे में 117 नए पॉजिटिव मिले। आगरा में सबसे ज्यादा 46 केस सामने आए। यहां कुल 479 संक्रमित हो गए। लखनऊ में 7 केस मिले। यहां अब 218 संक्रमित हैं। राज्य में 1630 एक्टिव केस हैं। इस बीमारी से 43 की मौत हुई है, जबकि 551 मरीज ठीक हुए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एक टीवी कार्यक्रम में कहा कि, तब्लीगी जमातियों के चलते राज्य में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैला है। कहा- निजामुद्दीन मरकज में जो तब्लीगी गए थे, उन्हें यह बात पता थी कि जो विदेश से आए तब्लीगी हैं वे कोरोना पॉजिटिव हैं। बावजूद इसके उन लोगों ने बीमारी को छिपाई। ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जमात से जुड़े तमाम लोगों को पकड़कर पुलिस ने क्वारैंटाइन कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि, प्रदेश में यदि किसी ने यदि शरारतन या जानबूझकर कोरोना का संक्रमण फैलाया तो उस पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होगा।

दिल्ली में कुल संक्रमित मामले 3738 तक पहुंच गए है। यहां शुक्रवार को 223 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना के खतरे को देखते हुए हरियाणा ने शुक्रवार से दिल्ली से सटी राज्य की सीमा सील कर दी। वाहनों, यहां तक कि डॉक्टर, पुलिस, पत्रकारों को भी रोका गया। हालांकि, हरियाणा सरकार का कहना है कि सरकारी और जरूरी सामानों की सप्लाई में लगे वाहनों को छूट दी गई है। दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की तादाद 1167 पहुंची। यानी कोरोना पॉजिटिव हर तीसरा मरीज ठीक हो रहा है। वहीं कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 61 हो गया है। कोरोना के संबंध दिल्ली सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 223 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। 24 घंटे में यहां 73 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। कोरोना के एक्टिव केसों की तादाद 2510 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के 3738 मरीजों में से 2508 की उम्र 50 साल से कम है। 643 की उम्र 60 और उससे ज्यादा है, जबकि 587 की उम्र 50-59 साल के बीच है। कोरोना से मरने वाले 61 में से 52 पहले से बीमार थे। दिल्ली के अस्पतालों में कुल 869 कोरोना मरीज भर्ती हैं। इनमें से आईसीयू में 49 और वेंटिलेटर पर 5 मरीज हैं। सबसे ज्यादा लोकनायक में 301 मरीज भर्ती हैं। कोरोना केयर सेंटर में 767 भर्ती हैं। इनमें सबसे ज्यादा सुल्तानपुरी में 149 मरीज हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ