न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की रफ़्तार / 24 घंटे में 3500 से ज्यादा नए केस, देश में कोरोना के अब तक 52 हजार 952 मामले

भारत में कोरोना की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 हजार 952 हो गई है। 15 हजार 267 स्वस्थ हुए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 May 2020 9:40:53

कोरोना की रफ़्तार / 24 घंटे में 3500 से ज्यादा नए केस,  देश में कोरोना के अब तक 52 हजार 952 मामले

भारत में कोरोना की रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कोरोना संक्रमितों की संख्या 52 हजार 952 हो गई है। 15 हजार 267 स्वस्थ हुए। देश में एक्टिव केस 35 हजार 902 हैं और गों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटो में देश में करीब 3500 नए मामले आए हैं और करीब 90 लोगों की मौत हुई है। पिछले 3 दिनों में संक्रमण बढ़ने की रफ्तार सबसे तेज रही है। रविवार 4 मई को देश में 41 हजार संक्रमित थे। जो 6 मई को बढ़कर 50 हजार से ज्यादा हो गए। हर रोज औसतन 3500 नए मामले सामने आ रहे हैं।

केंद्र सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के चलते संक्रमण को फैलने से काफी हद तक रोका गया, लेकिन आंकड़े इसके उलट हैं। देश में 24 मार्च तक संक्रमितों की संख्या 571 थी। 25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया। इसी बीच संक्रमण के सबसे ज्यादा 49 हजार 429 मामले सामने आए। देश में 11 राज्य ऐसे हैं, जिनमें संक्रमण के मामले 1 हजार से ज्यादा हैंं। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल। इनमें सबसे ज्यादा 15 हजार संक्रमित महाराष्ट्र में हैं। यह देश के कुल संक्रमितों का 30% हिस्सा है।

महाराष्ट्र कोरोना वायरस का आतंक जारी है। यहां 24 घंटे में 1 हजार 233 नए मामले सामने आए। ये एक दिन में अब तक दर्ज किए गए सबसे ज्यादा केस हैं। इसी दौरान 34 संक्रमितों की मौत हुई। मरने वालों का कुल आंकड़ा 651 हो गया है। राज्य में कोरोना के कुल 16758 केस हो गए हैं। वहीं, मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार हो गई है। यहां पर 10714 केस हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 25 लोगों की मौत हुई है।

इसके साथ ही राजधानी मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में तैनात 14 और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही यहां के 26 पुलिसकर्मी अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे पहले इसी थाने के 12 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

राजस्थान में बुधवार को 82 नए कोरोना संक्रमित मिले। एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ राज्य में मरने वालों की तादाद 90 हो गई है। चिकित्सा विभाग के अनुसार, जयपुर में 27, जोधपुर में 32, अजमेर चार, पाली में सात, डूंगरपुर में दो, धौलपुर में दो सवाई माधोपुर, भरतपुर ,चित्तौड़गढ़ और अलवर में एक-एक नया कोरोना संक्रमित सामने आया।

दिल्ली में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 5500 के पार पहुंच गया है। यहां अब तक 5532 मामले आए हैं, जिसमें 65 की मौत हुई है। चौथे नंबर पर तमिलनाडु आ गया है। यहां अब तक 4829 केस की पुष्टि हुई है, जिसमें 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद राजस्थान में अब तक 3317 कंफर्म केस सामने आ चुके हैं, जिसमें 92 लोगों की मौत हो चुकी।

वहीं, मध्य प्रदेश में अब तक 3138 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 185 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अब यहां मरीजों की संख्या 2998 हो गई है, जिसमें 60 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका