न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देश में कोरोना के अब तक 42 हजार 505 मामले, लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड 2676 नए मरीज मिले

देश में रविवार को कोरोना के 2676 संक्रमित मामले सामने आए है। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 42 हजार 505 हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में करीब 13 हजार कोरोना पॉजिटिव हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 04 May 2020 10:19:20

देश में कोरोना के अब तक 42 हजार 505 मामले, लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड 2676 नए मरीज मिले

देश में रविवार को कोरोना के 2676 संक्रमित मामले सामने आए है। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 42 हजार 505 हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में करीब 13 हजार कोरोना पॉजिटिव हैं। रविवार को महाराष्ट्र में 678, दिल्ली में 427, गुजरात में 374, पंजाब में 330, उत्तरप्रदेश में 158, राजस्थान में 114, मध्यप्रदेश में 49 नए मामले सामने आए। नए मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा है। शनिवार को 2567 संक्रमित मिले थे। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 42 हजार 537 हैं। 29 हजार 453 का इलाज चल रहा है। 11 हजार 706 ठीक हो चुके हैं और 1373 की मौत हुई है।

- महाराष्ट् में रविवार को संक्रमण के 678 नए मामले सामने आए। अब तक 2100 से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में 12974 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके है। राज्य सरकार अब प्रदेश के सभी नागरिकों को कैशलेस स्वास्थ्य बीमा देने जा रही है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि जनता को यह लाभ महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना के तहत दिया जाएगा। पहले इस योजना के तहत राज्य की 85% आबादी आती थी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर तैनात तीन पुलिस के जवानों को कोरोना हो गया। इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इसके बाद पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उनके साथ ड्यूटी में तैनात 130 जवानों को भी क्वारैंटाइन किया गया है।

- मध्यप्रदेश में रविवार को 49 नए मरीज मिले। यहां अभी तक 2837 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके है। राज्य सरकार ने 4 मई के बाद कंटेनमेंट क्षेत्र के बाहर प्रदेशभर में छूट देने का प्लान बना लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टरों से 3 दिन में अपने-अपने जिलों का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है। शादी समारोह में छूट बढ़ाई जा रही है। पहले दूल्हा-दुल्हन के साथ 5 से 10 लोग शामिल हो सकते थे, अब इसे बढ़ाकर 50 किया जा रहा है। अंत्येष्टि में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे।

- उत्तरप्रदेश में रविवार को 158 कोरोना के नए मरीज बढ़े हैं। राज्य के 754 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 43 की मौत हो चुकी हैं। कोरोना के यहां अब तक 2645 नए मामले सामने आ चुके है। यहां सबसे ज्यादा 536 आगरा में हैं। शहर में 14 लोगों की मौत हुई है।

- राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है। रविवार को यहां संक्रमण के 114 मामले आए। इसके साथ ही यहां कुल संक्रमित मामले 2886 तक पहुंच गए है। रविवार को मिलने वाले मामलों में जोधुपर में 27, जयपुर में 17, उदयपुर में 5, चित्तौड़गढ़ में 3, अजमेर, भरतपुर और प्रतापगढ़ में 2-2, जबकि कोटा और डूंगरपुर में 1-1 मरीज मिला। प्रदेश में 1300 से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।

- दिल्ली में रविवार को कुल 427 केस आए। दिल्ली में एक दिन में संक्रमितों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। उधर, गुड़गांव की सीमा से सटे कापसहेड़ा की एक बिल्डिंग में 17 नए मरीज मिले हैं। इस बिल्डिंग में अब संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। यहां 19 अप्रैल को पहला पॉजिटिव मिला था। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4549 तक पहुंच गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका