न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की रफ़्तार ने देश में बढ़ाई टेंशन, 24 घंटे में सबसे ज्यादा नए केस, 2411 लोग संक्रमित

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 2411 केस सामने आए हैं। ये अब तक एक दिन में आए सबसे ज्यादा नए मामले हैं। वहीं, देश में मरने वालों की संख्या 1321 हो गई है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 02 May 2020 11:02:38

कोरोना की रफ़्तार ने देश में बढ़ाई टेंशन,  24 घंटे में सबसे ज्यादा नए केस, 2411 लोग संक्रमित

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 2411 केस सामने आए हैं। ये अब तक एक दिन में आए सबसे ज्यादा नए मामले हैं। वहीं, देश में मरने वालों की संख्या 1321 हो गई है। शनिवार को एक दिन में रिकॉर्ड 93 लोगों ने दम तोड़ा। अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके पहले 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 73 मरीजों की मौत हुई थी। शनिवार का दिन महाराष्ट्र के लिए सबसे बुरा रहा। यहां एक दिन में रिकॉर्ड 36 लोगों ने जान गंवा दी। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा भी 500 पार कर गया। यहां अब तक 521 लोगों की जान जा चुकी है। इसमें 322 लोग अकेले मुंबई से थे। कोरोना वायरस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आधिकारिक आवास से अब उनके निजी आवास मातोश्री तक पहुंच गया है। मातोश्री के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात तीन पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये पुलिस के जवान, सीएम ठाकरे के निजी आवास के आउटर लेयर सिक्योरिटी में तैनात थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये पुलिसकर्मी मुंबई पुलिस डिपार्टमेंट की लोकल आर्म्स यूनिट से हैं, जो इस तरह की पोस्टिंग को देखता है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, मातोश्री के बाहर तैनात तीन पुलिस के जवान कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। बड़े पैमाने पर कॉन्टैक्ट ट्रेस किया जा रहा है। साथ ही मातोश्री के बाहर जो अन्य जवान तैनात हैं उनका भी कोरोना टेस्ट किया जा रहा है।

गुजरात के लिए भी काला दिन रहा। यहां 26 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा आंकड़ा है। यहां मरने वालों की संख्या 262 हो गई। इसमें 185 अहमदाबाद से थे। उधर, पश्चिम बंगाल में 7, राजस्थान में 7, मध्य प्रदेश में 6, कर्नाटक में 3, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 2-2 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा और तेलंगाना में 1-1 संक्रमितों ने दम तोड़ा। इसके पहले शुक्रवार को 65 मरीजों की मौत हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि हर दिन के हिसाब से बढ़ रहे मामले फिलहाल बड़ी चिंता बने हुए हैं। लेकिन इस बार एक दिन में दो हजार से ज्यादा केस आने के बाद ये टेंशन और बढ़ गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'अब तक 26.52% मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।' इन मामलों में कुल 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

दिल्ली : एक बिल्डिंग में 41 लोग संक्रमित मिले

दिल्ली में कापसहेड़ा इलाके की ठेके वाली गली में एक बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। 18 अप्रैल को इस इमारत में पहला संक्रमित मिला था। इसके बाद बिल्डिंग सील करके यहां रहने वाले 176 लोगों के सैम्पल लिए गए। 11 दिन बाद इनमें से 67 लोगों की रिपोर्ट आई है, जिनमें 41 पॉजिटिव हैं। हरियाणा से सटा कापसहेड़ा घनी बसाहट वाला इलाका है।

2 हफ्तें और बढ़ा लॉकडाउन

गौरतलब है कि देश में बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को लॉकडाउन दो हफ्ते के लिए बढ़ाते हुए इसे 17 मई तक कर दिया है। मंत्रालय ने लॉकडाउन के इस चरण में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में कई प्रतिबंधों में ढील दी है। मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि ग्रीन और ओरेंज जोन में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर जरूरी सामानों की बिक्री पर प्रतिबंध नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में नाई की दुकानें और सैलून भी खोलने की अनुमति होगी। चार मई से शुरू हो रहे लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन और ओरेंज जोन में नाई की दुकानों एवं सैलून को खोलने की अनुमति होगी। इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियां इन क्षेत्रों में गैर-अनिवार्य सामानों की बिक्री भी कर सकेंगी।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 हजार 242 हो गई है। शनिवार को लोकपाल सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस त्रिपाठी की उम्र 62 साल थी। उन्हें 2 अप्रैल को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था। उनकी बेटी और कुक भी कोरोना संक्रमित थे, जो कि अब ठीक हो चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ