न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना पर आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, 1 दिन में 2154 नए केस

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि शनिवार को रात 9 बजे तक 2,154 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Apr 2020 11:38:04

कोरोना पर आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, 1 दिन में 2154 नए केस

देश में कोरोना के घटते मामलों का जो ट्रेंड एक दिन पहले दिख रहा था वो शनिवार को वापस 2000 के पार पहुंच गया। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और गुजरात में बढ़ते मामलों ने शनिवार को वापस देश में नए मरीजों की संख्या 2 हजार के पार पहुंचा दी। दरअसल, 17 अप्रैल को देश में 920 केस सामने आए थे। उससे एक दिन पहले यानी 16 को यह आंकड़ा 1,062 था। ऐसे में इसे शुभ संकेत के तौर पर देखा जाने लगा था। लेकिन एक बार फिर बढ़ते हुए मामलों ने चिंता पैदा कर दी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया कि शनिवार को रात 9 बजे तक 2,154 नए लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। संस्था ने बताया कि शनिवार को कुल 35,494 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही, अब तक 3,54,969 लोगों से लिए गए कुल 3,72,123 नमूनों की जांच हो चुकी है। इनमें 16,365 में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

कोरोना के मामलों पर नजर डालें तो 12 अप्रैल को 758 नए मामले सामने आए थे लेकिन दूसरे ही दिन यानी 13 अप्रैल को देश में पहली बार 24 घंटे में नए केस एक हजार के आंकड़े को पार कर गए। उस दिन 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1,243 नए कोरोना मरीज बढ़े थे और उसके बाद से यह आंकड़ा कमोबेश हजार के इर्दगिर्द पहुंच रहा है।

india corona,coronavirus,corona india news updates,corona in india,corona cases in mumbai,corona cases in maharashtra,corona cases in gujrat,news,news in hindi

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को दोपहर बाद खुशखबरी दी कि 23 राज्यों के 47 जिलों में पॉजिटिव ट्रेंड नोट किया गया है। जिस तरह पुदुचेरी के माही जिले में 30 दिनों से नया कोरोना मरीज सामने नहीं आया, उसी तरह कर्नाटक के कोडागु में भी पिछले 28 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अगरवाल ने कहा, '23 राज्यों के अन्य 45 जिले हैं जहां पिछले 14 दिनों से एक भी नया कोरोना केस नहीं आया है।'

हालांकि, शाम होते-होते महाराष्ट्र और गुजरात से चिंताजनक खबरें आईं। महाराष्ट्र में एक दिन में 328 नए केस सामने आए, इनमें अकेले मुंबई के 184 कोविड-19 मरीज शामिल हैं। मुंबई में एक दिन में मरीजों की संख्या में इतना बड़ा इजाफा कभी नहीं हुआ था। वहीं, पुणे में 78 केस सामने आए। महाराष्ट्र में 328 नए मामलों के साथ शनिवार को कोरोना पॉजिटव मामलों की संख्या बढ़कर 3,638 हो चुकी है। लेकिन हैरत की बात यह है कि कोविड मरीजों की संख्या के लिहाज से राज्यों की लिस्ट में महाराष्ट्र के टॉप रहने के बावजूद कुछ लोग सुधर नहीं रहे। कोरोना वायरस ने भारतीय नौसेना को भी अपनी चपेट में ले लिया है। 21 नाविक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को मुंबई के कोलाबा में स्थित नौसेना अस्पताल आईएनएचएस अश्विनी में भर्ती कराया गया है। आर्मी के बाद नौसेना में संक्रमण का पहला मामला है। नेवी ने बताया कि ये सभी एक नाविक के संपर्क में आए थे, जिसका 7 अप्रैल को टेस्ट पॉजिटिव आया था। नेवी का कहना है कि शिप्स और सबमरीन पर कोई संक्रमण का केस सामने नहीं आया है। मुंबई में लॉकडाउन के नियम तोड़ने और भड़काऊ बयान देने के आरोप में एक्टर एजाज खान को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया।

india corona,coronavirus,corona india news updates,corona in india,corona cases in mumbai,corona cases in maharashtra,corona cases in gujrat,news,news in hindi

नागपुर पुलिस ने शनिवार को भी एक ऐसे ही बेपरवाह शख्स पर मुकदमा दर्ज किया जो शुक्रवार को सरकारी अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ था। उसे डॉक्टरों ने कुछ दिन तक घर में भी क्वारंटीन रहने को कहा था, लेकिन वह निर्देशों की धज्जियां उड़ाकर बाहर घूमने लगा। उसे फिर से पकड़कर क्वारंटीन सेंटर में डाल दिया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों का उल्लंघन करने के लिए लगभग 52,625 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 10,729 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गुजरात में 7 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा

गुजरात में तो शनिवार को रेकॉर्ड 7 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की तादाद 48 पहुंच गई। मरीजों की संख्या के मामले में गुजरात की स्थिति भी अच्छी नहीं है। गुजरात का नंबर महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के बाद चौथा है। राज्य में शनिवार को 176 नए मरीज सामने आए। वहां 93 कोविड मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। राज्य में शुक्रवार शाम तक कोरोना के 1,099 मामले थे। शनिवार को सामने आए 176 नए मामलों में अहमदाबाद में 143, सूरत और वड़ोदरा में 13-13, राजकोट और भावनगर में दो-दो, आणंद, भरूच और पंचमहल में एक-एक मामले शामिल हैं। राज्य में सबसे ज्यादा 765 मामले अहमदाबाद से हैं। इसके बाद सूरत में 156, वड़ोदरा में 152, राजकोट में 30, भावनगर में 28, आणंद में 27, भरूच में 22, गांधीनगर में 17, पाटन में 15, नर्मदा में 11, बनासकांठा में 9, पंचमहल में 8, छोटा उदेपुर में 6, कच्छ, बोटाड और मेहसाणा में 4-4, पोरबंदर, खेड़ा और दाहोद में 3-3, गिर-सोमनाथ में 2 और जामनगर, मोरबी, साबरकांठा, महिसागर और अरावली में 1-1 मामला सामने आया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकीं नेता भी सुरक्षित नहीं', ममता बनर्जी की सुरक्षा पर TMC का सवाल
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
एल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, तमिलनाडु में BJP को मजबूत करने के लिए अब संभालेंगे जमीनी राजनीति
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए पूरा विपक्ष एकजुट, खड़गे ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
SIR पर सियासी घमासान के बीच चुनाव आयोग की बड़ी पहल, 6 राज्यों में घर-घर पहुंच रहे BLO; कटे नाम जोड़ने की कवायद तेज
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- गुजरात में 41 साल से चुनाव नहीं जीत पाई कांग्रेस, अब आत्ममंथन का समय
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर